TOP VIDEOS        TOP BOOKS        CRIME NEWS     VINTAGE CARS        EDUCATION     ASTROLOGY     Ph.NUMBERS        CITY LINKS       
YOU ARE VISITOR NUMBER :

हवाई जहाज़ से खींची गयी कानपुर शहर की शानदार फोटोग्राफ्स (नई फोटुएं)

कानपुर के गौरवमई अतीत का सफ़र करिए
(कानपुर संग्रहालय की फोटोग्राफ्स और कानपुर के इतिहास की संपूर्ण जानकारी)


KANPUR`S WEATHER FORECAST FOR NEXT 5 DAYS

16 अप्रैल 2010

AFTER 20 LONG YEARS....

20 साल पहले, सन 1990 में  कानपुर की एक छोटी सी बच्ची जेनिफ़र ने हवाई जहाज़ से अपने प्यारे शहर की शानदार फोटोग्राफ्स खींची थी..ये उन्ही सैकड़ों फोटोग्राफ्स में से एक "यादों की खिड़की है.."

14 अप्रैल 2010

..............JUST WATCH "YUVA" TRENDSETTERS

शहर के होनहार और प्रतिभाशाली युवाओं के साथ एक नई शुरुआत

09 अप्रैल 2010

एक शानदार फिल्म के ऑडिशन में शामिल होने शानदार मौका

कानपुर में प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों पर फिल्म "नई जिंदगी"

24 मार्च 2010

ज़रा कलम के सच्चे सिपाही शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को याद कर लें..


कलम के एक सबसे सच्चे सिपाही को हम सबका नमन..
अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 80वी पुण्य तिथि  
जिसने अपनी कलम की ताकत से ब्रिटिश हुकूमत को हिला डाला, वहीँ अपनी जान का बलिदान देकर कानपुर शहर की कौमी एकता को बचा लिया.  
   हम सब कानपुर वासियों को आप पर गर्व है ....  
(ऐसी एक्सक्लूसिव फोटोग्राफ्स जो आपने दावे के साथ कभी नहीं देखि होंगी)

18 मार्च 2010

इस नवरात्र देवी दर्शन कीजिये न्यूज़ मैन के साथ

(संग्रह करने लायक पिक्चर्स के साथ)

11 मार्च 2010

WAR OF THOUGHTS ..........

(PANKAJ`S Comment on IIT-K Ph.D student Chandrashekha`r`s article on Women reservation bill)

08 मार्च 2010

महिला आरक्षण बिल पर आईआईटी स्टूडेंट की राय : या तो काम पूरा करो या छोड़ दो, पर ड्रामा बंद होना चाहिए...

आईआईटी के पीचडी स्टूडेंट चन्द्रशेखर शर्मा महिला आरक्षण पर कटाक्ष

01 मार्च 2010

शातिरों ने पुलिस लाइन से ही शुरू किया जिस्म फरोशी का संजाल..!

 पुलिस लाइन और चमनगंज में कमरा लेकर वहां से कथित रूप से जिस्म फरोशी का धंदा करने करवाने वाली एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी की दो लड़कियों ने ग्राहकों के साथ नहीं जाने पर सरेआम एमजी कालेज की छात्रा को पीटा

आप खबर और कई नए सनसनीखेज खुलासे खुद पीड़ित छात्रा की जुबानी सुन सकते हैं...बस सबसे नीचे दिए 'आगे पढ़िए' लिंक पर क्लिक कीजिये और फोटोग्राफ्स के स्लाइड शो सहित रश्मि की अपनी आवाज़ में सुनिए पूरी हकीकत.
(<--मारपीट का शिकार एमजी कालेज छात्रा )

28 फ़रवरी 2010

त्यौहार के जाते जाते शहर में गंगा मेले के हुडदंग और सरसैया घाट पर लगे होली मेले के कुछ दृश्य देखते जाइए

शहर भर में मनी होली की छटा और होलिकाओं के दर्शन कीजिये



28 फरवरी सन 2010 की इस संडे की सुबह, यानि की होली के दिन की शुरुआत कुछ इस तरह हुई ...ढेरों एक्सक्लूसिव फोटो देखें और

09 फ़रवरी 2010

SHOCKING: 11th STANDARD BOY SHOOTS CLASS MATE

चिढाने वाले सहपाठिओं  को सबक सिखाने का खौफनाक तरीका अपनाया होनहार अमनदीप ने
कक्षा 11 के स्टूडेंट ने सहपाठी की गुंडागर्दी  से तंग आकर उठाया कदम (एक्सक्लूसिव फोटोग्राफ्स के साथ)

29 जनवरी 2010

ये ज़िन्दगी एक सर्कस है

ये सर्कस है मेरी जान. यहाँ मुस्कुराते हुआ हसीं चेहरों के पीछे बहुत दर्द छिपा होता है. जो इस म्यूजिकल विडियो में दिखेगा 



25 जनवरी 2010

विंटेज कार रैली में सौ-सौ साल पुरानी 'हसीनाओं' का जमावड़ा


24 जनवरी को कानपुर के ग्रीन पार्क में हुई विंटेज कार रैली में सौ सौ साल पुरानी 'हसीनाओं' का जमावड़ा लगा. अब ज़ाहिर सी बात है की ये हसीनाएं यहाँ आएं लडकियां नहीं, बल्कि  वो शानदार पुरानी कारें थीं जिनको उनके शौक़ीन मालिकों ने जान से ज्यादा संभाल कर राज्खा था. उम्मीद है की आपके लिए ये फोटोग्राफ्स कलेक्टर्स आईटम साबित होंगे.

(पिक्स बाई  मनीष कुमार  )

24 जनवरी 2010

हॉस्टल के कमरों में बैठे बैठे ही लाखों की कमाई

आईआईटी के दर्जनों छात्रों की जिंदगी का सच



  • विदेशियों से लाखों में हैकिंग के कान्ट्रेक्ट से लेकर बड़ी परीक्षाओं में सोल्वर बनने तक के धंधे कर रहे कई शातिर आईआईटी स्टूडेंट्स
  • आर्को राय के भागने के बाद पुलिस, एसओजी और आईटी विशेषज्ञों की जांच में विदेशों में मिले स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट्स 
  • पर शातिरों ने नहीं छोड़ा कोई सबूत
  • नामी संस्थान की साख के डर से आगे नहीं बढ़ाई गयी जांच

ज़रा अपने शहर कानपुर की 'नारी' का ये रूप भी देख लो

 आखिर कौन सी मजबूरियां रही होंगी इन लड़कियों की ?
शराबी और फ्राड लड़कियां



'अ' या 'आ' नाम वाले 'बड़ों' की शामत

ज्योतिष पंडित विनीत शाश्वत की घोषणा के तुरंत बाद ही पहले वरिष्ठतम सीपीई नेता ज्योति बासु और फिर सपा के दिग्गज नेता, इलाहबाद निवासी जनेश्वर मिश्र का स्वर्गवास हो गया. ये ज्योतिष फोरकास्ट सही साबित हो रही हैं. पंडित विनीत के अनुसार इस समय मेष राशि वाले बड़े और नामी व्यक्तियों को भारी ख़तरा है. 'अ'  या 'आ' नाम वाला कोई बड़ा उद्योगपति या बड़े नेता की जान को खतरा है. बीमारी से लेकर अक्सिडेंट तक में जान का जोखिम बताया जा रहा है.

ज्योतिष की अन्य खबरें :-

16 जनवरी 2010

25 मई तक मंडराएगा रेल और प्लेन हादसों का खतरा

क्या फिलहाल दिल्ली- कानपुर-हावरा रेल मार्ग पर आपका यात्रा करना सुरक्षित है. क्या वाकई इस रूट पर सूर्य और चन्द्र ग्रहण का प्रकोप है. पंडित विनीत शाश्वत बता रहे हैं इन ट्रेन हादसों का सच. और ये भी की किसको कितना खतरा है. वहीँ क्या सावधानियां बरतनी हैं.  ये  भी बताया गया है.  
 

15 जनवरी 2010

ट्रेन accidents वाकई सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण का विध्वंसक इफेक्ट

क्या ये ट्रेन accidents वाकई सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण का विध्वंसक इफेक्ट है.

पहले 1 जनवरी की रात में पड़े चन्द्र ग्रहण के बाद २ जनवरी की सुबह-सुबह पनकी रेल स्टेशन के पास प्रयागराज एक्सप्रेस  में पीछे से गोरखधाम एक्सप्रेस  ने  टक्कर मार दी . इस हादसे  में  कुल  13  लोग मारे गए थे. ये
 हादसा सुबह 8   से 9 बजे के बीच हुआ था . उसी दिन सुबह ही लगभग एक ही समय हुए इटावा और अलाहाबाद में भी प्रयागराज और सरयू एक्सप्रेस हादसे हुए. फिर  अचानक 16 जनवरी को  टूंडला और फिरोजाबाद के बीच ट्रक पर कड़ी कानपुर आ रही श्रम शक्ति एक्सप्रेस में पीछे से कालिंदी एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी. तकनिकी कारण कोहरा में ड्राईवर को सामने कड़ी त्रियन न दिखना बताया जा रहा है, पर ज्योतिषियों के अनुसार ये सब सोलर और लूनर एक्लिप्से यानि की चन्द्र और सूर्या ग्रहण का खेल है. जो  15  january को  दोपहर में पड़ा था. इस अहरम शक्ति हादसे में भी बिलकुल पनकी के लिच्छवी एक्सप्रेस हादसे की तरह पीछे से टक्कर लगी. और तीन लोग ओं थे स्पोट मारे गए.
photographs of prayagraj express accident in kanpur on 2 jan.

12 जनवरी 2010

माँ तुझे सलाम

दो अक्षरों का छोटा सा शब्द 'मां' अपने अंदर पूरी दुनिया और कई जीवन को समेटे हुए है। दुनिया में ऐसी कुछ मां है जिसने कितनी ही मुश्किल घड़ी से लड़ते हुए अपने बच्चे को ना सिर्फ जन्म दिया बल्कि अच्छे ढ़ग से उनका लालन-पालन भी किया। दुनिया की सात अजीबो-गरीब मां पर एक नजर...(हिस्टोरिकल फोटोग्राफ्स के साथ )
टापिक्स :-                                                                    
सबसे छोटी उम्र की मां
सबसे ज्यादा उम्रदराज मां
सबसे ज्यादा उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां

सबसे ज्यादा बच्चों की मां

10 जनवरी 2010

AIEEE में सही इंजीनियरिंग कालेज चुनने के अचूक नुस्खे

कड़ी मेहनत के बाद जब अच्छा रिजल्ट आता है तो स्टूडेंट्स के मन में ख़ुशी के बाद कनफ्यूजन भी पैदा हो जाता है. कनफ्यूजन होता है सही इन्जिनिएरिंग कालेज और सही ट्रेड चुनने के बारे में. क्योंकि आज कल स्टूडेंट्स के पास पर्याप्त से ज्यादा चुवोइसस होती हैं. स्टूडेंट को अपनी रैंक के अनुसार बेस्ट आप्शन चुनने में भारी प्रॉब्लम होती है. कारण है गाइडेंस  के लिए सही माध्यम का उपलब्ध नहीं होना.

इन्ही प्रोब्लेम्स और दुविधाओं को दूर करने का बीड़ा उठा रहे हैं कानपुर के रहने वाले, और MNNIT अलाहाबाद, सेकेण्ड इयर मेकेनिकल ट्रेड के स्टूडेंट तुषार भार्गव. तुषार इंजीनियरिंग संस्थानों की इंटरनल स्लाईडिंग, काओंसलिंग  के कई चरणों के अनुसार प्रोसेस, ड्रॉपअंट  सीट्स आदि बेहद निर्णायक बिन्दुओं पर आपको बेहद काम की जानकारी देंगे. इनमें से अधिकाँश चीजों के बारे में स्टूडेंट्स को पता ही नहीं होता है. या फिर ध्यान नहीं दिया जाता है. जिससे की वो options  चुनने में गलती ना करें.                                         

1 . स्टूडेंट्स के मन में ये confusion होता है की IIT और AIEEE की तैयारी एक जैसी होती है. पर IIT में डीप conceptual नालेज पर जोर होता है, वहीँ AIEEE में स्पीड और यूज ऑफ़ फार्मूला आदि पर ज्यादा जोर रहता है. AIEEE में पिछले कई साल के पपेर्स सोल्वे करने में फायदा रहता है. क्योंकि सवाल अक्सर रिपीट होते रहते हैं. आप्शन चेकिंग AIEEE पपेर्स हल करने में बहुत सहायक रहता है.

2 . फिर selection के बाद कोलेज चुनाव करने कोलेज की रंकिंग से करना स्टूडेंट्स की बहुत बड़ी भूल होती है. क्योंकि अधिकांश rankings बहुत ही पक्षपातपूर्ण और गलत तरीके से दी जाती हैं. कोलेज selection के लिए वहां के स्टूडेंट्स अलुमिने, मतलब पूर्व छात्रों से पूछ कर, बात करके decision लेना चाहिए जो सही राय दे सकते हैं.

3 . जब स्टूडेंट्स को पहली काउंसलिंग से सही या मनचाहा कोलेज अथवा ब्रांच न मिले तो वो जल्द बाजी में दूसरी university सेलेक्ट कर लेते हैं. NIT `s में काफी वकैंट सीट्स क्रिएट हो जाती हैं. जिससे की पीछे वाली या लोवर रैंक वाले स्टूडेंट्स दूसरी, तीसरी या चौथी कॉसलिंग तक में admission ले सकते हैं.
एक उदहारण:- जैसे की पिछले साल AIEEE में जर्नल 1800 रैंक तक में स्टूडेंट्स को NIT नागपुर तक में केमिकल जैसी ब्रांचें मिल गई. लेकिन ये भी सही है की अज्ञानता के कारण और हड़बड़ी में इसी रैंक के आसपास वाले स्टूडेंट्स ने किसी दुसरे संस्थान में दाखिला ले लिया.

4 . ये ध्यान रखें की की हर कोलेज में सीट्स का इन्टरनल स्लिडिंग प्रोसेस होता है. पीछे ब्रांच के स्टूडेंट्स वैकेन्ट सीट्स के द्वारा अपने आप को आगे की ब्रांच में शिफ्ट कर सकते हैं. उदहारण के तौर पर आप electronics के इक्छुक हैं और मिल रही है केमिकल, तो दाखिला लेने का रिस्क ले सकते हैं.

5 . हर कोलेज में कुछ ब्रान्चेस बहुत अच्छी होती हैं. बाकी उतनी अच्छी नहीं होती. अच्छी ब्रान्चेस को फकुल्टी, प्लेसमेंट्स और फसिलितीज से आँका जाता है. इन सबकी जान्करियन होनी ज़रूरी है. जैसे मेकेनिकल काफी पुराणी ब्रांच है. और अधिकतर कोलेजों में इसकी फकुल्टी और प्लेसमेंट EC से बहुत ज्यादा बेहतर है. पर स्टूडेंट्स अज्ञानता वश EC को मेकेनिकल से ज्यादा प्रेफरेंस देते हैं. किसी कोलेज की नै ब्रांच में admission लेना अवोइड करना चाहिए. क्योंकि फकुल्टी नै होती है और कम्पनीज को प्लेसमेंट में दिक्कत होती है. ध्यान रखें 'टाइम टेस्टेड चीज़ ही बेहतर है. '

08 जनवरी 2010

abhishek ji mind blowing

दिग्गज भाजपा नेता की संवेदनहीनता

लाशें पड़ी रहीं और वो चाय पीते रहे.......

  वो थे संघ और भाजपा के  दिग्गज नेता,  अलाहाबाद से संसद और देश के HRD मिनिस्टर रहे डॉ.मुरली मनोहर जोशी. जो कानपुर के पनकी में प्रयागराज ट्रेन हादसे के वक्त उसी ट्रेन में थे. पर टक्कर के बाद जब पिछले कूपे से महिलाओं और लोगों की लाशें निकाली जा रही थे, जोशी जी आराम से बहार निकले, किसिस को फ़ोन मिलाया, घटना स्थल के पास कई कारें आकर रुकीं. जोशी जी उनमें से एक में बैठे और पास में ही स्तिथ एक इन्जिनिएरिंग कोलेज में जा कर चाय नाश्ता करने लगे. इस राष्ट्रीय इस्तर के नेता के अंदर इतनी संवेदना नहीं जागी की घटना स्थल पर कुछ देर रुक कर घायलों का हाल चाल ही पूछ लेते या फ़ो लफ्ज़ प्यार से बोल देते. शायद इसी संवेदन हीनता के कारण आज लोकल से lekar राष्ट्रीय इस्टर तक भाजपा की मट्टी पलीत हो रही है. वाकई ये केवल रईसों की पार्टी बनकर रह गयी है.  अरे भाई ये अंदर की baat  है और आराम का मामला bhi  
on the spot of assident people were fighting to save the lives frm debris

शराबी द्वारा कुत्ते से रेप की विचित्र खबरें

   

 















5 सितम्बर को मुंबई में एक शराबी ने एक कुतिया से रेप किया. आप कानपुर में रहकर सोच भी नहीं सकते की यहाँ के अखबार कथित मर्यादा के नाम पर ऐसी खबर को चार column में छाप सकते हैं. पर  में पहले पंजाब केसरी अखबार ने इस खबर को विथ फोटो छापा. फिर मिड-डे जैसे बड़े अखबार ने भी शानदार angle से खबर को फलो किया. इन ख़बरों के बाद तो जमकर बवाल हुआ. बाकायदा रेप करने वाले शराबी पर अब मुकदमा कर दिया गया है. कोर्ट में भारतीय इतिहास में अपनी तरह का पहला ट्रायल चल रहा है. पर सोचने वाली बात ये है की आखिर व्यवसायिकता की होड़ में आज के आखबार क्या कुछ नहीं छाप दे रहे है. क्या आज से 25 साल पहले मिसन कहलाने वाली पत्रकारिता के ज़माने में ऐसा कुछ छापना संभव था? पर आज तो संपादक और मालिकान खुद ऐसी ख़बरों को USP के नाम पर प्रोत्साहित करते हैं. सच ही है की आज ख़बरों को पढवाया नहीं, बेचा जा रहा है.
    

06 जनवरी 2010

...और बन गयी वो कानपुर की ट्रेजडी क्वीन

उसने अपने सपने पूरे करने को जाने कितने दर्द और जुल्म सहे
जाने कितनी कांटे भरी राहों से गुजरी वो 
कितनो के हाथों उसने सही परेशानियां
कास्टिंग काउच का शिकार बनी  
ज़माने के ताने और बातें सहीं 
पर मंजिल हासिल न हो सकी उसे
शोहरत और दौलत से नहीं ग़मों, दुखों और दर्द  से जुड़ गया उसका रिश्ता 
शहर के एक कोने में, एक छोटे से मकान में अपनी माँ के साथ सिमटी रही
पर आज भी वो जूझ रही है एक 'अभिनेत्री' और एक 'कलाकार' के तौर पर अपनी पहचान बनाने को 

और आखिरकार वो कहलाई  'कानपुर की ट्रेजडी क्वीन '

दुनिया के जुल्मों से तंग आकर करीब तीन साल पहले आखिर कार उसने मुंबई सहित कानपुर के  कई फिल्म व विज्ञापन बनाने वालों पर कास्टिंग काउच  होने का आरोप लगा दिया. इस से उसे थोड़े दिनों टू मीडिया का attention मिला. टीवी चंनेल्स पर इंटरव्यू हुए. आखबारों में बयान छपे. पर नतीजा ये निकला की उसे सबने काम देना बंद कर दिया. 'मोडेलिंग का माया जाल '  कर के उसकी सन सनी खेज खबरें और आरोप छपने वाले रिपोर्टरों पर इन कथित कास्टिंग काउच ने हमले करवा दिए. उस अभिनेत्री के घर और माँ पर हमले हुए. उसका जीना दूभर कर दिया गया. पर उसने हार नहीं मानी. किसी तरह वापस इन्दुस्ट्री में लौटी और आज किसी हद तक वापस settle होने में कामयाबी पाई.

आप में से बहुत लोग उसे जानते होंगे. वो आपके शहर की विख्यात मॉडल और अभिनेत्री है. उसका नाम है मनाली गुप्ता



आज  मनाली गुप्ता ऐश्प्रा daimand jwellry, दो-तीन प्रसिद्ध पान मसाला के अलावा  कनपुरिया और षेत्रीय भाषाओं के 35 से ज्यादा विडियो अल्बम्स और फिल्में कर चुकी हैं  हाल ही में उनके तीन भोजपुरी और राजस्थानी विडियो अल्बुम्स खूब हित हुए हैं. वहीँ वो कानपुर के अग्रणी लोकल चैनेल पर एक हित धारावाहिक में लीड रोले कर चुकी है. ये सीरियल कानपुर में अपनी तरह का पहला स्तरीय  धारावाहिक था.  सबसे बड़ा लैंडमार्क रहा ३३ लाख रुपी से बनी डेढ़ साल पूर्व रिलीज़ हुई उनकी bolliwood फिल्म. जिसमें मनाली ने शानदार इतेम सोंग किया. जिस की फोटो आप लोग ऊपर देख सकते हैं. पर दुःख ये की अनारी director की बने ये फिल्म शहर की टाकीज से हफ्ते भर में ही उतार गयी. पर  उनको काम भी मिल रहा है. परफिर भी षेत्रीय फिल्म इन्दुस्ट्री में आज भी बेहद कम पैसे मिलने के कारण आर्टिस्ट्स आज भी आर्थिक परेशानियो से घिरे रहते हैं. मनाली ने अपने 8 साल लम्बे करियर में काम के प्रति हमेशा गंभीरता दिखाई. मनाली निसंदेह एक बेहतरीन कलाकार हैं. पर किस्मत और सही मौके न मिलने से ये सितारा चमक नहीं पाया. और बन कर रह गया 'कानपुर की ट्रेजडी क्वीन'

05 जनवरी 2010

हिंदी भाषा किताबों से आईटी education में क्रान्ति

अपनी मात्र भाषा की किताबों से आप प्रभावी सेल्फ स्टडी कर सकते हो. और विद्वानों के अनुसार सेल्फ स्टडी  ही किसी भी सब्जेक्ट की गहरी समझ और मजबूत नीव  दे सकती है. फिर सीखना है तो शर्माओ मत, क्योंकि मात्र भाषा में पढ़ कर जब तुम शानदार तरीके से उस विषय पर कमांड कर लोगे तो शर्माएंगे तो वो अंग्रेजी दां लोग जो सालों पढने के बावजूद ठीक से सीख नहीं पाए और उनकी नीव कमजोर रह गयी.
 तो आज से ही computers व आईटी जैसे विषयों पर हिंदी में लिखी किताबें पढना शुरू करो. इससे वो लेखक और रायटर्स भी प्रभावित और प्रेरित होंगे जो हिंदी में ऐसे विषयों की किताबों पर और मेहनत  करेंगे, किताबों को स्टैण्डर्ड  बनायेंगे.
   गाँव के और ठेठ हिंदी भाषी मेधाविओं के लिए हिंदी में पब्लिश की जा रही आईटी व computers की किताबें वरदान साबित हो रही हैं. पहले केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध बुक्स ने आईटी जैसी चीज को ग्रामीण युवाओं या हिंदी मीडियम से निकलने वाले स्टूडेंट्स को इस विषय को सीखने से रोके रखा. अचानक कोई डेढ़ साल पहले c ,c ++ , जावा, hardware व networking , इन्टरनेट और यहाँ तक की windows जैसे ओपेराटिंग सिस्टम्स पर भी हिंदी में ढेरों किताबें मार्केट को एक्स्प्लोर करने लगीं. लोगों ने देखा की ये किताबें अंग्रेजी की किताबों जैसी ही स्तरीय और योग्य लेखकों द्वारा लिखी गयी हैं तो फिर ये जम कर बिकीं.  इस शेत्र में सबसे ज़बरदस्त पहल और प्रयास तो किया नोइडा के एक Certified Business Programmer नीरज मिश्र ने, जिन्होंने मेरठ के publication राज पाकेट बुक्स की a to z  सीरीज के लिए मात्र भाषा हिंदी में दर्जन भर स्तरीय किताबें लिख डाली. इनमें से नेटवोर्किंग फंडामेंटलस विथ इम्प्लीमेंटेशन, अडवांस सर्वर अदमिन windows पर,  इन्टरनेट एंड वेब डिजाईन, windows विस्ता आदि पर हजार पन्नों की किताबें लिख डालीं. ये इतनी ज़बरदस्त थीं की कोई भी सामान्य आदमी किताब लेकर कुछ दिन कंप्यूटर पर बैठे तो अकेले ही पूरी नेटवर्किंग  सीख ले.  और सैकड़ों ने सीख भी डाली. मेरे दर्जनों जान ने वाले इसका सबूत हैं. उन्ही के कारण में इस ब्लॉग पर ये अर्तिक्ले लिखने को प्रेरित हो गया. कानपुर के सबसे बड़े बुक्स के होले सेलर एचके बुक स्टाल के मालिक हरी किशन गुप्ता बताते हैं की नीरज मिश्र की a to z सीरीज की कई किताबें कई तो अपने वर्ग में बेस्ट सेलर साबित हुई. इन किताबों का अंग्रेजी जितना ही स्तरीय होना और सस्ता होने के कारण हर वर्ग के स्टूडेंट की पहुँच में होना भी इसका कारण है. ख़ास बात ये भी की ये किताबें mcse , ccne जैसे certification exams और मचा, Btech  जैसे कोर्सों तक के लिए आधार का काम कर रही है. इन कोर्सों के छात्र भी इनको खूब खरीद रहे हैं.   neerajmishra72@yahoo.co.in पर संपर्क कर सकते है.     

चीनी अपनी अपनी मात्र भाषा में सीखने के कारण आईटी फ़ील्ड में हमसे आगे हैं 
 एक फैक्ट ये भी है की आज चीन जैसा देश भारत से आईटी शेत्र में जो थोडा बहुत आगे है, उसका कारण है की वहां पर आईटी व computers की स्तरीय किताबें पिछले 10 सालों से चीनी भाषा में पुब्लिश की जा रही थी. फिर भारत के 22 परसेंट के मुकाबले चीन में यो केवल 14  परसेंट ही लोग अंग्रेजी बोलते लिखते हैं. आप को ये जानकारी भी होनी चाहिए की हर साल हजारों चीनी लोग भारत में आकर अंग्रेजी भाषा सीकते हैं. वेल्लूर इंस्टीटूट  ऑफ़ टेकनालोजी के एक अधिकारी ने हाल में बयान दिया की उनके यहाँ पिछले साल 1500  चीनी स्टूडेंट्स अंग्रेजी पढने आये.  इनमें से एक हजार से ज्यादा तो कंप्यूटर प्रोग्रम्मेर थे. जिन्होंने वापस जाकर अमेरिका के clients के लिए प्रोग्राम्स बनाये और लाखों dollars में बेचे. दरअसल चीन के मुकाबले भारत में अंग्रेजी एक्सपर्टइजे ज्यादा है. फिर यहाँ सीखना चीनियों को अपने देश के मुकाबले बहुत ज्यादा  सस्ता भी पड़ता है. तो ये जान लीजिये की अपनी मात्र भाषा में काम करके आप तरक्की तेजी से कर सकते हैं. सो अपनी आँखों से अंग्रेजियत का चश्मा उतार फेकिये जनाब.
PEE  पी एन कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और टॉप साईंकेत्रिस्ट डॉ. एनके सक्सेना कहते हैं की मात्र भाषा में आप 10 गुना ज्यादा तेज सीख सकते हैं.

04 जनवरी 2010

पराग डेरी से लेकर फज़ल गंज चौराहे तक चाहिए एक ओवरब्रिज

Congisted south
पराग डेरी से लेकर फज़ल गंज चौराहे तक एक फोर लेन ओवरब्रिज मान अब त्येजी पजदने लगी है. दर असल शहर को ऐसे ओवर बिज की ज़रुरत तो पिछले १० सालों से है, पर कोई हुक्मरान ध्यान दे तब न. लोगों में ill-litracy और अवेअरनेस नहीं होने का सहारा लेकर राज करने वाले को क्या पड़ी है. उनको तो वोट मिल ही जाते हैं. खैर, भूपेश अवस्थी, अरविन्द त्रिवेदी और सर्वेश दूबे आदि ने मिलकर हाल में ही 'महा नगर विकास समिति' नाम से एक संगठन रजिस्टर करवाया है. उसी संगठन ने शाशन-प्रशाशन  को पत्र वगेरह भेज कर ऐसे एक ऐसे ओवर ब्रिज की ज़रुरत व पुरजोर मांग उठाई है. आज के टाइम में सब जानते हैं की पतला सा गोविन्द नगर पुल जगह जगह से टूट भी रहा है. और जर्जर भी हो चूका है.  ये सब रोज कई दफे जाम का कारण बनता है और ऐक्सिडेंट्स का भी.  फिर ये अकेला ओवर ब्रिज है जो नोर्थ व साउथ को जोड़ता है. फिर आखिर इस सबसे ज्यादा रेवेनुए turnover देने वाले शहर को एक ओवर ब्रिज से महरूम रहना पद रहा है? वो भी तब जाब आज शहर की ६० परसेंट आबादी दक्षिण में ही निवास करती है.  ये 'महा नगर विकास समिति' बहुत जल्द साउथ के हजारों लोगों के बीच पुल की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलने वाली है. उम्मीद है की उनकी आवाज़ नक्कार खाने में तूति साबित नहीं होगी. वो अपने अभियान में लगे रहेंगे.

Use University ID Card like a ID Document Proof


यूनिवेर्सिटी द्वारा बहुत जल्द फर्स्ट इयर के स्टूडेंट्स के लिए यूनिक आइदेंटिटी कोड कार्ड  इशू किये जायेंगे. ये कार्ड बकायदे कहीं भी identification के लिए यूस किये जा सकेंगे. क्यों की इनको बनाने के लिए university हर तरह की तफ्तीश और वेरिफिकाशों प्रोसेस कर रही है. इसी सूचना से generated वेब पेज भी साईट पर dispilay किये जाएंगे.  बैंक ACCONTS खोलने में भी काम आएँगे. VC साहब ने जो हाई टेक  सुधार किये हैं  निश्चय ही काबिले तारीफ़ हैं. इससे Corruption तो  घटेगा ही, वहीँ स्टूडेंट्स की दौड़ भी बचेगी, घर पर लैपटॉप या कैफे में बैठकर सारे काम हो जाया करेंगे. यहाँ तक की वो अब ताल ठोंक कर कहते हैं की उनकी university द्वारा डेवलोप किया मॉडल सभी universities अपना सकती हैं. कहीं भी पूरी तरह से ये मॉडल लागू नहीं. 

Get registered for JOBS in university immidiately

सारे स्टूडेंट्स जल्दी करो. युनिवेर्सिटी का प्लेसमेंट सेल registration  कर रहा है. मार्च-अप्रैल तक नौकरी के लिए लाइन उप करने वालों के interviews अर्रेंज किये जा रहे है. बहुतों को नौकरी मिलने की उम्मीद है. युनिवेर्सिटी प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज सुधांशु राय ने आप सबको newsman के माध्यम से मस्सगे दिया है की अपना अपना registration जल्दी से करवा लो. नहीं टू रह जाओगे. जिसकी जितनी काबिलियत होगी वैसी नौकरी मिल जायेगी. अपने टेक्नोक्रेट VC साहिब बड़ी बड़ी कम्पनिओं को प्लेसमेंट के के लिए बुलाने जा रहे है. सुधांशु जी को आप लोग अपना बियो डाटा और CV उनके ईमेल ID mailto:placement.csjmu@rediffmail.com    और rai0075@rediffmail.com पर जल्दी से भेज दीजिये. ध्यान रहे अब ये university वो old  वाली नहीं रही. अब्ब यहाँ पर एक अच्छा VC है. आपको प्रयास करने पर यहाँ से नौकरी जरूर मिलेगी. ये खुद VC  साहब का वादा है. Students can also submit their Bio data in their respective colleges also.

02 जनवरी 2010

जूनून की हद : मातम ऐ मुहर्रम




बच्चे के सर पर रहेंगे मातम के निशाँ


सर पर तलवार से काट कर खून बहाया जा रहा है. 

दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर चन्द्र ग्रहण का काला साया

























लोगों के अनुसार ३१ दिसम्बर और १ जनवरी की रात में पड़े चन्द्र ग्रहण के कारण ही इटावा-कानपुर और अल्लाहाबाद में रेल दुर्घटनाएं हुई हैं । सुबह लगभग एक ही समय हुए लिच्छवी, प्रयागराज और सरयू एक्सप्रेस हादसों ने १५ से ज्यादा जानें ले लीं अकेले कानपुर में ही १० लोगों की मौत हो गयी। इसमें भी ८ महिलाएं थी। कानपुर के घायलों में दो पूरे पूरे परिवार थे। कानपुर में पनकी के पास कापली गाँव में हुए इस हादसे में सारा कहर टू महिलाओं के कूपे पर टूटा। पता नहीं पीछे से टक्कर मरने वाली गोर्ख्दाम ट्रेन के ड्राईवर की गलती थी या फिर वाकई इस चन्द्र ग्रहण का हाथ था इन तीनो हादसों में। वह्र्हाल दुनिया की ये सबसे बड़ी और अधिकतम रेवेनुए देने वाली प्रणाली आज तक ऑटो कोलिजों डेविस जैसे उपकरण तक इस्टिमाल करना शुरू नहीं कर पायी। आदमी जब रेल के सफ़र पर निकले टू घर वालों से इस तरह गले मिलकर की अब शायद खाभी वापस नहीं आ पायेगा। क्या इसी असुरक्षित सफ़र के लिए हम सरकार व रेलवे को इतना दाम चुकाते हैं?





(note: सभी फोटोग्राफ्स NEWSMAN के एक्सक्लुसिव। डेट भूलवश २००५ लिख गयी है, ये फोटो २ जनवरी २०१० की हैं )