TOP VIDEOS        TOP BOOKS        CRIME NEWS     VINTAGE CARS        EDUCATION     ASTROLOGY     Ph.NUMBERS        CITY LINKS       
YOU ARE VISITOR NUMBER :

हवाई जहाज़ से खींची गयी कानपुर शहर की शानदार फोटोग्राफ्स (नई फोटुएं)

कानपुर के गौरवमई अतीत का सफ़र करिए
(कानपुर संग्रहालय की फोटोग्राफ्स और कानपुर के इतिहास की संपूर्ण जानकारी)


KANPUR`S WEATHER FORECAST FOR NEXT 5 DAYS

31 दिसंबर 2009

भारतीय अध्यात्म का फायदा विदेशियों को


डॉक्टर जोसेफ मर्फी की लिखी ये किताब शहर के बुक स्टाल्स पर जम कर बिक रही है। अजीब बात ये है की बाइबलका हवाला देकर लिखी गयी ये आत्म प्रेरक पुस्तक बिलकुल वही कहती है जो सदिओं से भारतीय अध्यात्म पर आधारित लेखक चिल्लाते आ रहे हैं। फिर हम लोगों को आखिर विदेशिओं की लिखी किताबें ही क्यों पसंद आती है। लेखक कई जगह पुस्तक में भारतीय तौर तरीकों और विचार धाराका भी हवाला देता है। वहीँ इन्होने भारत में भी अपने कई भाषण किए हैं। समस्या तो ये है की हमारा कोर्पोराते जगत अपने लेखकों की मौलिक रचनाओं से प्रभावित नहीं होता बल्कि ऐसे विदेशियों से हो जाता है जो हमारे ही अध्यात्म से सीखे हैं। जरा किसी बुक स्टाल पर पढ़ कर देखिएगा ये किताब। 'उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ति तक' नाम की ऐसी ही एक किताब लेखक जयंती जैन ने भी लिखी है. दुःख की बात ये की वो इस अंग्रेजी किताब की तुलना में कम बिकी.  


आज की शिक्षा पद्यति हमें पैसे के इस्तेमाल के बारे में कुछ नहीं सिखाती
वैसे किताबों की बात करें तो मार्केट में दो विदेशी फिनंसिल पत्रकारों की ये किताब भी खूब बिक रही है और वाकई पठनीय है। नाम है रिच डैड एंड पूअर डैड। इसमें लेखक ने बताया है की अमीर parents अपने बच्चों को पैसे के बारे में क्या सिखाते हैं जो गरीब parents नहीं सिखाते हैं. पूरी किताब में बहुत अच्छी तरह समझाया है की आखिर कैसे पैसा आप के लिए काम करे, बजाई इसके की आप साड़ी जिंदगी पैसे के लिए काम करें और नौकरी  व दो वक्त की रोटी के चक्कर में फसे रहे. खूबसूरती से बताया गया है की किस प्रकार आज की शिक्षा हमें या बच्चों को पैसे के यूस के बारे में कुछ नहीं सिखाती. वो तो बूढा होते होते भी हम नहीं सीख पाते. जबकी अमीर लोग पहले से ये जानते हैं और अपने बच्चों को डिनर टेबल पर ही सिखा देते हैं. कहा गया है की पैसा कमाने के लिए केवल पढ़े-लिखे होना नहीं, कढ़े होना भी जरूरी है. किताब को पढ़िए मजा आएगा.

27 दिसंबर 2009

'नाक' के कारण कालेजों की नाक कटने की कगार पर

शासन ने Regional higher education officer के माध्यम से सभी बीएड कोलेजों को ३१ दिसम्बर तक अपने अपना नाक (National Assesment and Acredition Council) अस्सेस्मेंट करने के निर्देश दे दिए हैं। इतने कम समय में आखिर कोलेज वाले कैसे इतनी पहाड़ जैसी इन्स्पेक्शुन की तैयारी करें, ये सोच कर परेशान हैं। ऊपर से उच्च शिक्षा अधिकारी ने लिखित धमकी भी दी है की अप्लाई नहीं करने पर एडिडकोलेजों की ग्रांट्स रोक दी जाएँगी और प्राइवेट कोलेजों का afiliation छीन लिया जायेगा। अब अधिकांश कालेजों को टू पूर्व में यूनिवेर्सिटी ने रेवड़ी की तरह afiliation बाँट दिया था। उनमें सालों बाद भी मूल भूत सुविधाएं स्टूडेंट्स के लिए नहीं हैं। ऐसे में इन दूकान रुपी कोलेजों को लाखों रूपी कुछ ही दिन में तैयारी पर लगा कर खुद को अपडेट करना पड़ेगा। पर ये कमी केंद्र बने कोलेज करना नहीं कहते। कुछ के लिए तो पोसिबल भी नहीं है। ऐसे में तरह तरह के नुखे ढून्ढ रहे हैं। भले ही आवेदन की टाइम लाइन थोड़ी बाधा दी जाये पर सर्कार पर उच्च शिक्षा का lavel बढ़ने का दबाव है। सुविधाओं के अभाव वाले कोलेज कोर्ट जा नहीं सकते, क्योंकि खुद फस जाने का दर है। ऐसे में यही लग रहा है की ये सब दुकाने कहीं बंद ना हो जाएँ।

जलन क्यों हो रही है भाई !

विचित्र बात ये है की अभी तक टॉप कोलेज माने जाने वाले कानपूर के क्राइस्ट चर्च, पीपीएन, अरमापुर, हलीम, बीएनडी जैसे कालेजों ने तो अप्लाई तक नहीं किया है, वहीं विएसएसदी विद्यामंदिर ज्वाला देवी जैसे करा चुके हैं। वैसे वीएसएसदी जैसे पुराने से कालेज को जुगाड़ से नाक द्वारा अ ग्रेड दे दिए जाने की तीखी आलोचना हुई। पर जुगाड़ सब कनपुरिया भाई लगा सकते है। तो जलन क्यों हो रही है भाई।

24 दिसंबर 2009

बिना पैसे, पैदल दुनिया का सफ़र करने वाले वो दो युवा किसी को याद हैं क्या..?


1 जून 1962 को नई दिल्ली में गाँधी समाधी से अमेरिका तक का पैदल सफ़र शुरू करने वाले उन दो साहसी युवाओं को अब कोई जानता नहीं क्या ? गुस्सा इस बात पर आती है की आखिर सार्थक काम करने वालों को ये देश भूल क्यों जाता है।  दरअसल 1962 में बनारस के युवा सतीश कुमार और बंगलोर के प्रभाकर ने उस समय अमेरिका और  रूस के  बीच नीयूक्लEEAR  हथियारों की होड़ के खिलाफ, दिस आर्मामेंट की अपनी मान को लेकर पकिस्तान, अफगानिस्तान, इरान, तत्कालीन रशिया, पोलैंड, जेर्मनी, इंग्लैंड आदि देशों को पैदल ही पार करते हुए अपना सन्देश दुनिया भर की जनता को दिया था। सबसे अहेम बात ये है की आचार्य विनोबा भावे के इन दोनों शिष्यों ने उनकी सलाह पर एक भी पैसा साथ नहीं लिया और लोगों की सहायता पर निर्भर होकर निकल पड़े थे। प्रभाकर बंगलोर में आज भी अपनी संस्था चला रहे हैं,  U.N. में कई भाषण कर चुके है, वहीं सतीश जी लन्दन से प्रकाशित नामी रेसुर्गेंस मागज़ीने के 30 साल तक एडिटर रहने के बाद रिटायर हुए। अपनी यात्रा के दौरान इन दोनों ने दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में और स्कूल्स में हजारों स्पीचें दी. इन दोनों ने मिलकर 3 साल की अपनी हिम्मत भरी यात्रा में जो ज्ञान बटोर और दुनिया को दिया क्या इसके लिए वो भारत सरकार से एक अदद पुरस्कार के भी हकदार नहीं। आज तक किसी को होश नहीं आया। पर विदेशियों ने उनकी खूब कदर की और ज्ञान से लाभ उठाया।

क्रिसमस की खुशिओं से गरमाई कानपुर की सर्द रात







पूरे शहर के चर्च इसा मसीह के ज्ञान और लोगों की ख़ुशी से जगमगा रहे हैं। स्कूलों से लेकर घरों तक में केक और मिठाई के पीछे बच्चे भाग रहे हैं। वाकई ये शहर जीवंत हो उठा है। रात में चर्चों से कैंडल मार्च निकाले गए। उत्साह की लहर हर एक में दिखी।

अब स्टुडेंट्स की सिम्पैथी जुटाने में लगे बीएड कॉलेज

-छात्राओंको अपने ही जिले में बीएड सीटें देने की कर डाली वकालत
-इसी बहाने सरकार से मैनेजमेंट कोटा वापस पाने की आस लगाई
हाल में हुई सेल्फ फिनांस बीएड कॉलेज असोसिअशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और सेक्रेटरी डा ब्रजेश भदौरिया ने बताया की वो लोग उच्च शिक्षा मंत्री को हफ्ते भर के अंदर एक तीन सूत्रीय प्रस्ताव देने जा रहे हैं। इसमें कहा गया है की बीएड काउंसेलिंग के बाद छात्राओंको दूर दराज के जिलों में सीट्स अल्लोत कर दी जाती हैं, फिर वो और उनको फॅमिली वाले पूरे साल भर परेशान होते रहते हैं। कई बार महिलाओं को उनके छोटे बचे होने के कारन दूर के कॉलेज छोड़ने भी पड़ जाते हैं।

इसलिए unive

23 दिसंबर 2009

अब अपरेंटिस नहीं देने पर होगा भारी जुरमाना


प्लानिंग कमीशन की टीम शहर में


केस्को और रोडवेज जैसे संस्थान आखिर क्यों आई टी आई वगेरह के स्टुडेंट्स को आपने यहाँ अपरेंटिस नहीं देते। कई और तरह के पराग दूध डेरी, होटल्स रेलवे आदि के लिए उपकरण बनाने वाले कारखाने क्यों नहीं आई टी आई छात्रों को अपने यहाँ अपरेंटिस दे रहे हैं। वो उन्विल्लिंग क्यों होते हैं। कई बार अप्रेंटिसशिप देते भी हैं तो लेबोर्स की तरह काम क्यों लेते हैं? इन सारे सवालों का जवाब ढूँढने को केंद्र सरकार ने प्लानिंग कमीशन की एक चार सदस्यी टीम शहर में डेरा डाले है। इस टीम के सदस्य डा पीके सक्सेना, डा प्रसाद, हेमंत वार्षने आदि आई टी आई पांडू नगर के प्रिंसिपल और अधिकारिओं से स्टुडेंट, प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप का पूरा डाटा लेकर, शहर के दादा नगर, पनकी आदि इन्दुस्त्रिअल एरिया में जा कर उद्यमियों से बातचीत कर रहे हैं और फीड बेक ले रहे हैं। प्लानिंग कमीशन टीम के लोगों का कहना है की इम्प्लोयेर्स को पता ही नहीं है की अपरेंटिस नहीं देने पर पेनाल्टी और दंड का भी प्रावधान है। इसलिए अब मिनिस्ट्री को जाकर अपरेंटिसशिप नहीं देने वाले केसा, रोडवेज, पराग डेरी जैसे लापरवाह संस्थानों के खिलाफ और ज्यादा सख्त कारवाही के कानून बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। ये टीम केस्को व रोड वाज में गयी तो कहा गया की सुप्रीम कोर्ट का आदेश है की अपरेंटिस पर ना रखें। पर मांगने पर इन विभागों का कोई अधिकारी सुप्रीम कोर्ट का ये कथित आदेश नहीं दिखा पाया।

कई कारणों से टीम ने अपरेंटिस कोटे को भी kam karne par charcha ki hai.

21 दिसंबर 2009

बूढ़े लेखक की जवान लेखनी


विक्रेताओं को ताजुब्ब हुआ

शहर  के किताब विक्रेताओं और होल सेलर्स के पास जब एक्स आईआईएम और एक्स आईआईटीयन कानपुर के स्वरुपनगर में रहने वाले अजय मोहन जैन अपनी किताब 'नथिंग  कैन बे एज  क्रेजी ...' की प्रचार सामग्री लेकर पहुंचे, तब उनको वैचारिक विरोध टाइप की चीज़ का सामना करना पड़ा। बुक सेलर्स ने तुरंत पूछा की किताब किस बारे में है. जैन साहेब ने जो बताया उसे सुनकर बुक सेलर्स का मुह बन गया। वो बोले की आखिर कैसे एक 65 साल का व्यक्ति 30 साल के 'जवान चेतन भगत ' बनने की कोशिश कर सकता है। कैसे एक बूढा लेखक आखिर कॉलेज के नौजवानों और ऑफिस गोइंग युवाओं की फीलिंग्स को उकेर सकता है। वो ये मान ने को तैयार ही नहीं थे की जैन साहिब की किताब बाज़ार में बिकेगी। पर शायद विक्रेता ठीक से समझ नहीं पाए की किताब में क्या है, याफिर जैन ही ठीक से समझा नहीं पाए की किताब में सर्विस क्लास की जद्दोजहद और तजुर्बों की रोचक कहानी है। ये तजुर्बे उनको एक बड़े प्राइवेट बैंक में काम-काज के दौरान मिले। अब कम से कम कानपूर में टू जैन साहिब की किताब बिकने में मुसीबात होगी। विक्रेताओं की मानसिकता उनके रह का रोड़ा साबित होगी। आई नेक्स्ट जैसे अखबार ने बुक रिलीज़ से पूर्व उनको छाप कर प्रचार देने की तो कोशिश की,  पर ये कितने सफल होंगे कहना मुश्किल है। पर अजय मोहन जैन साहिब ने बुक की पूंछ लाइन दी है पुरुष भावनाओं की बिंदास स्वीकारोक्ति'.  हो सकता है ये  'पञ्च लाइन'  ही किताब बिकने का सबब बने। खैर,  हमारी तरफ से जैन साहिब को ढेरों शुभ कामनाएं.

20 दिसंबर 2009

मौलाना बुखारी का कानपूर के युवाओं को संदेस


'अपना हक़ छीन लो' : मौलाना बुखारी

सन्डे को एक निजी समारोह में शिरकर करने दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना बुखारी आये। मीडिया से बात की और शेहर के मुस्लिम युवाओं में जोश भर गए। उन्होंने इस्पष्ट कोट किया की कांग्रेस हो या दूसरी पार्टी। सभी हम मुस्लिम को पिछले ६० सालों से बेवकूफ बनती आ रही हैं। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील कर डाली की जम कर उच्च शिक्षा ग्रहण करें। और पोलिटिक्स में पॉवर गईं काके ऊपर उठें। क्योंकि पोलिटिकल पॉवर गईं करके हे वो अपने हुकूकों को पा सकेंगे। आज तक देश में मुस्लिमों को निरक्षर रखने और पोलिटिकल रूप से पिछड़ा हुआ रखने की भयानक साजिश रची जाती रही है। मौलाना ने सरkaar से उच्च शिक्षा और सरकारी नौक्रिओं में ढंग से आरक्षण सेने की मांग राखी, वहीँ पुछा की आखिर ऐसा क्या है की आज़ादी के पूर्व सरकारी नौकरी में ३० परसेंट मुस्लिम थे और आज केवल १.५ परसेंट ही रह गए हैं। वहीँ मुस्लिमों की हालत जान ने को सर्कार द्वारा बनायीं गयी तमाम कमेटियों को फर्जी ड्रामा करार दिया। कहा की जो सरकार इन आयोगों को बनती हैं वाही इनकी रिपोर्ट्स को लागू नहीं करती हैं। साफ़ है की अब मुस्लिमों को खुद ही पोलिटिकल लीडर शिप अपने बीच से देव्लोप करनी होगी। varna bhala nahin hoga.

कानपुर : प्रोपर्टी के धंदे पर कब्जे को होंगी और हत्याएं

मुस्लिम इलाके में हिस्ट्री शीटर हसीन लूला की हत्या के पीछे प्रोपर्टी के धंदे पर कब्जे की जंग भी हो सकती है, ऐसा जानकारों का कहना है। दरअसल हसीन ने अपने आका अतीक पहलवान की अनुपस्थिति में रोजी कमाने के लिए प्रोपर्टी पर कब्जे करने और करवा कर बेंचने का काम भी शुरू कर दिया था। और अनजाने में हसीन लूला अपने आका अतीक के दोस्तों, केए प्रोपर्टी वाले और पार्षद मन्नू रहमान व अब्दुल रहमान की राह का काँटा बन गया था। ये दोनों पार्टियाँ भी तब से प्रोपर्टी के काम में घुसी हैं। जब से १९९२ के दंगों के बाद से मुस्लिम इलाकों के प्रोपर्टी रेट पांच गुना तक बढ़ गए हैं। ये स्मैक बेचने और छोटे मोटे जरायम करने वाले सारे क्रिमिनल्स अपने ही इलाके के कमज़ोर लोगों के घर ल्हाली करवा के पूजी पतिओं को सालों से बेंचे पड़े हैं, जो इन क्रिमिनल्स को पांच गुना तक दाम आसानी से दे रहे हैं।
अब यू ये क्रिमिनल्स कलंपुर जैसे शेहर के नव विकसित इलाकों में ढेरों जमीं खरीद चुके हैं।
गौर तलब है की पिछले दिनों इसी कारन कल्यानपुर इलाके में गंगवार में दो क्रिमिनल्स की हत्या हो चुकी है।
अब iस बात की पूरी आशंका है की बड़े क्रिमिनल पप्पू हलवाई के भू माफिया साथी चाँद लूला, जो खुद को आढती व्यापारी बताता है, और चकरपुर मंदी तक काम फिअलाये है, का भी मुर्देर हो जय। क्योंकि हसीन लूला के मुर्देर के बाद हसीन के साथियों को मन्नू रहमान के इलावा चाँद लूले पर भी ये हत्या करवाने का शक है। इसके इलावा प्रोपर्टी के काम में कूद चुके दी २ गैंग के मर चुके सदस्य बिल्लू पहलवान के २० वर्षीय बेटे शेखू पर भी हसीन के साथी अब घात लगाए बैठे हैं। यानि की अभी गैंग वार लम्बी चल सकती है।

ओवर लोडिंग करवा के करोड़ों की कमाई


आर टी ओ ऑफिस सालों से एक और गुल खिला रहा है। ये है नियमों की धज्जियाँ उदा कर त्रुकों की ओवर लोडिंग करवा रहा है। इस से हर महीने करोड़ों रूपी के टैक्स की चपत सरकार को लग रही है। पालिसी के अनुसार ६ टायर ट्रक में ४०० फीट या १० टन तक, और १२ टायर ट्रक में मक्सिमम ३० टन माल ही लोड करने की अनुमति है। इस से जयादा होने पर रोड अक्सिदेंट्स और हादसे होने का दर रहता है। ओवर लोड ट्रक अक्सर पलट जाते हैं। इसलिए किसी भी सूरत में निर्धारित से ज्यादा लोड नहीं होने देने की पालिसी बने गयी। पर घूस व् कमी के चक्कर में, बाकायदा अधिकारिओं और इन्सपेक्टोर्स की सेख रेख में टोकें बाँट कर हाईवेज पर ओवर लोडिंग करवाई जा रही है। डिप्टी पड़ाव निवासी और आत टी ओ में काम करने वाले हाशिम आज़ाद द्वारा इसकी शिकायत पुइच्क्ले महीने बकायेदा मुख्यामंत्री मायावती को पत्र भेज कर की गयी है। आज़ाद के अनुसार अधिकारी ६ टायर व १० टायरा ट्रक पर ओवर लोडिंग के रूप में ८०० फीट और १२०० फीट तक मौरम लडवा कर प्रति ट्रक १५०० से २००० रूपी तक अवैध वसूली करते हैं। ये काम नौबस्ता की तरफ हमीरपुर से आने वाले मौरम लादे वाहनों पर हो रहा है। पूर्व में ओवर लोअडिंग के लिए हर महीने ३०००रूपी का टोकें इसू किया जाता था। सरकार ने टू ये व्यवस्था कब की ख़त्म कर दी, पर आर टी ओ कानपूर के अधिकारी अपनी पर्रेलेल सरकार चला कर अलग रूल्स चला रहे हैं। इस से सड़कों और राजमार्गों को भी भारी नुक्सान हो रहा है। भारी त्रुच्कों से वो तुरंत टूट जा रहीं हैं।

19 दिसंबर 2009

आरटीओ ऑफिस की करतूत

फर्जी कागज और हस्ताक्षर से २ महीनो में एक ही गाडी ४ बार ट्रान्सफर कर दी गयी
मामला बर्रा विश्व बैंक निवासी दिनेश कुमार, सों ऑफ़ शिवराज प्रसाद का है। उन्होंने आरटीओ ऑफिस में ६ नवम्बर को पत्र दिया की बिना उनकी प्रेसेंस के, और बिना उनके हस्ताक्षर के उनकी ट्रक, नंबर यूपी ७५ अटी १८९५ को किसी भी सूरत में ट्रान्सफर न किया जाए। इसके बावजूद, एक महीने बाद ही फर्जी हस्ताक्षर और झूटी पुलिस तहरीर के सहारे इस ट्रक को किसी प्रदीप सचन के नाम ट्रान्सफर कर दिया गया, जो जिले में रहते भी नहीं हैं। इसके कुछ ही दिन बाद गाडी को पशुपति नगर की स्नेह लता के नाम कर दिया गया। डिप्टी पड़ाव निवासी आज़ाद और असली मालिक ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से शिकायत की, जिसपर उन्होंने कानपूर आरटीओ ऑफिस के डिप्टी टीसी को ही मामले की जांच सोंप दी। आरोप है की उनकी फर्जी रिपोर्ट देख कर लखनऊ में दुबारा टीसी से शिकायत की गयी। इस बार उन्होंने डीएम कानपूर को जांच सोंप दी। पर आज तीन महीने बाद और तीन बार की कॉल के बावजूद आर टी ओ ऑफिस ने मामले में कोई कारवाही नहीं की है। हाल ये है की यही एक ट्रक पिछले २ महीने में चार अलग अलग लोगों के नाम ट्रान्सफर की गयी। अधिकारीयों ने जांच से बचने को ये तिकड़म की है।
इसी प्रकार ३३६ सी ब्लाक पनकी निवासी जयपाल, सों ऑफ़ मोतीलाल ने भी लिखित शिकायत दी है की उनकी मारुती संख्या बीकुए २२३१ भी आर टी ओ ऑफिस के क्लेर्क जय प्रकाश नारायण और दलाल अवध नारायण ने चाल बाजी से किसी और के नाम कर दी है। ३
आर टी ओ में इस तरह की हरकतें और भरष्टाचार आम बात होता जा रहा है। कोई रोकने या देखने वाला नहीं।

15 दिसंबर 2009

अतीक ने ही करवा दी अपने शूटर की हत्या

अतीक पहलवान ने ही करवा दी हसीं लूला की हत्या
-मन्नू रहमान और अब्दुल रहमान को दिया था हत्या का ठेका
-हत्या के बाद दी गयी शानदार पार्टी
-हसीं ने मन्नू रहमान से मांगे थे २.५ लाख रूपए
-अतीक ने जेल से ही अपने शूटर हसीन को फ़ोन कर मन्नू से वसूली से रोका
-अतीक के जेल जाने के बाद स्वतंत्र रूप से धंदा और वसूली करने लगा था हसीन
-सूत्रों के अनुसार अतीक का आदमी है मन्नू, हसीन द्वारा उसी से पैसे मांगने से नाराज था अतीक
-शुक्रवार सुबह राकिब नाम के लड़के द्वारा करवा दी गयी थी हसीन की हत्या
-१७ दिसम्बर को कानपूर जेल में पेशी पर आये अतीक ने मोबाइल से हसीन लूले को मन्नू से वसूली करने से मन किया था
-फिर उसे जान से मरने की धमकी दी थी, और हफ्ते भर के अंदर मार ही डाला

अतीक द्वारा एक तीर से दो निशाने लगाये गए
-अपने ही शूटर हसीन की हत्या में विरोधी टाईसनको फ़साने के लिए उसे और शानू बॉस, ओलंगा जैसे उसके तमाम गुर्गों को भी बुलवा लिया गया था
-पूरी साजिश में पुलिस ने भी पहले टाईसन का नाम ले दिया, जबकि उसने हसीन को गोली नहीं मारी
-बल्कि हसीन तो टाईसन के लिए भी काम करता था

कैरम के बोर्ड पर जरायम की गोटी

शेहर के चमनगंज, बेकनगंज, तलक महल, बंगाली मोहल, कुली बाज़ार आदि इलाकों में ढेरों कैरम क्लब खुले हैं। जहाँ पर कैरोम के बोर्ड पर जरायम और जुर्म की गोटी खेली जाती है। यहाँ पर उन सैकड़ों युवाओं की जमात एकत्र होती है जो सीधे शेहर और आस पास की मफिओं से जुड़े हैं और उनके लिए काम करते है। वो हथियारों और स्मैक के तस्कर हैं। टू इन करों खलने आने वालों में फमोउस शूटर्स भी है। वो युवा शूटर्स जो किसी को गोली मारने से पहले तनिक भी नहीं सोचते हैं।
ख़ास बात ये की इन करों clubs में हर एक चाल पर हजारों रूपी का जुआ टू आम बात है, पर सरे जरायम की प्लानिंग भी सिगरेट के कुश के साथ यहीं बनती है। पुलिस को शायद इन करों क्लब रुपी जगहों पर मासूम खेलते दीखते हों, पर इन लड़कों की मासूमियत टू जरायम के आकाओं ने कब की छीन ली है। करों खेलते हुआ भी उनकी कमर में रेवोल्वर या कट्टा लगा देखा जा सकता है। बंगाली मोहाल के एक करों क्लब में पिछले ही साल एक गुट ने दुसरे पर कट्टों और बमों से हमला किया था।

हैडली का रियल कनपुर कनेक्शन

KANPUR के माफिया ने हैडली से ३ करोड़ rupees में किया था सौदा
-अनवर गंज, कुली बाजार और बादशाही नाके थाना का रहने वाला है ये terror मास्टर टायसन उर्फ़ MOHAMMAD AYAAZ
-औरैया के लुटे गए हथियारों के सबसे बड़े विक्रेता मिया भाई से करोड़ों रूपी के आधुनिक हथियार खरीद रखें है टाईसन ने, ये वैसे हथियार हैं जो कुछ साल पूर्व तक यहाँ की पुलिस ने देखे नही नहीं थे
-यही मियां भाई टाईसन और हैडली का बिचौलिया बना था
- पुलिस का ध्यान हटाने को शेहेर में दंगा करा के अमेरिका भाग जाने का था प्लान
-इस्रल आटे वाला के साथ मिलकर और अतीक के गुर्गों को खरीद कर बड़ी वारदात करने का था प्लान
डी टू गैंग के सरगना अतीक और शफीक ने जेल से ही अपने इस गद्दार सौतेले भतीजे टाईसन को सजा देने के लिए intelligence को दी थी उसके हैडली से संपर्क की सूचना। यानि की खुफिया को हैडली के कानपूर संपर्क की सूचना बहुत पहले से थी। अपने चाचाओं के डर से अमेरिका या यूके भागने को टाईसनने हैडली से किया था संपर्क। तब हैडली पूरे इंडिया में घूम घूम कर अपनी आव्रजन एजेंसी के माध्यम से युवाओं को भारती करने के बहाने भारती कर रहा था। जालोंन, एमपी के chambal और इटावा इलाके से डकैतों द्वारा लुटे गए परा मिलिटरी फोर्सेस, पुलिस आदि से लुटे गए हथियारों की सप्लाई करने वाले औरैया के एक मिया भाई ने टाईसन को हैडली के एजेंट से कहीं पर मिलाया था। तब हैडली ने टाईसन को पासपोर्ट बनवा कर सुरक्षित विदेश भेजने के लिए ३ करोड़ रूपी में बात पक्की की थी। टाईसन ने अमेरिका से लौटकर आने के बाद टाई सन का प्रबंध करने का वादा किया था। पर वो लौट नहीं पाया। ऍफ़ बी आई ने उसे अमेरिका में पहुँचते ही दबोच लिया।
टाईसन इस मिया भाई का नियमित ग्राहक है और पुख्ता सूत्रों के अनुसार टाई सन ने पिछले तीन सालों में इस मिया भाई से ३ क्रोरेस रूपी से भी जादा कीमत के हथियार ख़रीदे हैं। इन हथियारों में पिस्तोल्स से लेकर ऎ४७ और तमाम सेमी औतोमटिक हथियार हैं।
दर असल टाईसन अपने चाचा अतीक के सिधार्ट नगर जेल में और शफीक के कानपूर जेल में जाने के बाद पूरी तरह से उनका स्मैक और हथियारों का धंदा हथियाने के चक्कर में लगा है। वो भी अतीक आदि का नेटवर्क उसे करके ही। इस्सी से गुस्सा करके अतीक ने जेल के अंदर से ही अपने इस गद्दार भतीजे को मर्डर करने की कसम खा ली। अटाक चाहता तो जेल के अंदर से ही भतीजे का काम ख़त्म कर सकता था। पर इगो के कारन वो और शफीक बहार आकर अपने हाथ से टाईसन को मारने की कसम खाई बैठे हैं। ऊपर से अतीक की जमानत कभी भी हो सकती है, इस्सी बात को समझकर टाई सन की दर के मरे हालत ख़राब है और वो देश छोड़ कर ही भाग जाना चाहता है। पर उसका पहला बड़ा प्रयास फ़ैल हो गया। हैडली पकड़ा गया।
यहाँ एक नहीं सैकड़ों बाबर बनने की कगार पर
किताबों से नहीं हथियारों से खेलना उनका शगल बना, अभी भी थाना कर्नलगंज हैं लूटी गई चीनी पिस्तौलें
ADM पाठक की हत्या के बाद पूरे इलाके को घेर कर पुलिस द्वारा की गई तलाशी में नालियाँ और कूडे के डिब्बे देसी बम और कट्टों से पटे पड़े मिले थे। इसके बावजूद घरों से भी तलाशी में सैकड़ों की संख्या में हथियार मिले थे।
सबको मालूम है की कुछ समय पहले शेहर में एक गिरोह दो दर्जन चीनी पिस्तोल्स स्मगल करके लाया था। उसे दूसरे गिरोह ने लूटने के बाद शेहर भर में बिखेर दिया। पुलिस उन पिस्तोल्स में से मात्र दो पिस्तोल्स बरामद कर पाईथी।

इन चाइना पिस्तौलें में से ढेरों हाल ही में कंघी मोहाल के टीन एज लड़कों के हाथों में देखि गई हैं। इसका मतलब हुआ की लूट के बाद ये अधिकाँश पिस्तौलें यहाँ वहां बिखर गई । गम्मू खान के हाते में रहने वाले पुलिस के टॉप के मुखबिर और हिस्टरी शीटर रहे अब्बा चोर नाम के व्यक्ति इसकी तस्दीक करते हैं जो आजकल धार्मिक चोला पहन चुके हैं। लड़के एक दूसरे को इनसे डराने के लिए उसे कर रहे हैं। या फिर खेलते मिलते हैं। उनमें से कुछ इन पिस्तोल्स का मोल समझ कर उनको बेचने का प्रयास भी कर रहे हैं। तो बाकि छिपा कर रखें हैं। ये सब वो जोशीले पर गैर पढ़े लिखे युवा हैं जो कभी स्कूल नहीं गए पर बहुत अच्छी जिन्दगी जीने की तमन्ना रखते हैं। पर जावेद रिंग वाला और अतीक शफीक की राह पर चलकर। क्योंकि उनके पास केवल यही एक रास्ता है।
कहा ये भी जा रहा है की जावेद रिंग वाला के पुराने वफादार साथी पप्पू हलवाई और चाँद लूला की पहुँच इन पिस्तोल्स तक है। वो शायद ऑटो मतिकाल्ली इन पिस्तोल्स की बदौलत नया जावेद देवोलोप होने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं जावेद की हत्या करने वाले टेज तर्रार इलाके के ही हैण्डसुम युवा इज्रैल आतेवाला की निगाह और पहुँच भी इन पिस्तोल्स तक है।