आप खबर और कई नए सनसनीखेज खुलासे खुद पीड़ित छात्रा की जुबानी सुन सकते हैं...बस सबसे नीचे दिए 'आगे पढ़िए' लिंक पर क्लिक कीजिये और फोटोग्राफ्स के स्लाइड शो सहित रश्मि की अपनी आवाज़ में सुनिए पूरी हकीकत.
(<--मारपीट का शिकार एमजी कालेज छात्रा )
(मारपीट की शिकार छात्र की रियल आवाज़ की रेकॉर्डिंग नीचे सुने)
कानपुर: आप अपने बच्चों पर ध्यान दे रहे हैं की वो स्कूल कोलेज में पढने जा रहे हैं , या फिर कहीं इश्क-मोहब्बत के चक्कर में पड़ रहे हैं. १८ फ़रवरी को सिविल लाइंस स्थित एमजी कोलेज में सुबह जब छात्राएं अपना हाइस्कूल प्रैक्टिकल देने पहुँच रहीं थीं तब गेट पर ही, भीड़-भाड़ के बीच अचानक एक ऐसी घटना घटी की पैरेंट्स सहित पूरे समाज के लिए आँखें खोल देने वाली साबित हो सकती है.. रिक्शे से उतारती हाई स्कूल की एक छात्रा रश्मि सिंह को वहां खड़ी दो लड़कियों ने अचानक घसीट कर, ज़मीन पर गिरा कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाटा हमलावर लड़कियों ने रश्मि सिंह पर लात-घूंसों से दर्जनों वार कर के उसे अधमरा कर दिया था. रश्मि और प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हमलावर लड़कियों ने रश्मि के गले से सोने की चैन, उसका मोबाइल सेट और पर्स भी छीन लिया. मोबाइल को पटक कर तोड़ डाला और जैसा की रश्मि ने बताया, चैन को इन बदमाश लड़कियों ने जल्दी से अपने अंडर गारमेंट्स में छिपा लिया. दोनों लड़कियां रश्मि को पीटते वक्त उसपर अपने बॉय फ्रेंड को छीनने का आरोप लगा रहीं थीं. वो दोनों चिल्ला चिल्ला कर बेशर्मी से सबके सामने रश्मि को गालियाँ दे रहीं थीं. दसवीं क्लास की ईतनी कम उम्र की छात्राओं को सरेआम बॉय फ्रेंड के चक्कर में ऐसी हरकत करते देख वहां पर उपस्थित लोग हक्का बक्का थे,
मजेदार बात ये की पीटने वाली दोनों लड़कियां आपस में सगी बहने थीं, जिनका नाम रुबीना और सबीना है. रुबीना तो रश्मि के साथ उसी की क्लास में पढ़ती है. वो एक साल failure है. वहीँ उसकी बड़ी बहन सबीना उर्फ़ डाली खान कथित रूप से डीजी कोंलेज की छात्रा है और एक प्राईवेट बैंक में नौकरी भी करती है.
रस्मी और उसके परवार वालों सहित स्कूल की प्रिंसिपल ने भी सबीना और रुबीना के पिता पर कालेज आकर लड़ने झगड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है. हमलावर लड़कियों का पिता कलेक्ट्रेट में बाबू है.
रश्मि ने बाद में सबके सामने रोते हुए ये सनसनीखेज आरोप लगाया की सबीना और उसकी बहन रुबीना अपने पिता और कुछ की शह पर बाकायदा पुलिस लाइन के एक क्वाटर में रहकर देह व्यापार का पेशा करती हैं. दोनों ही भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फसाती हैं, चमन गंज और पुलिस लाइन वाले कमरों पर ले जाती हैं. अपने कुछ पुरुष मित्रों से पहले इन भोली लड़कियों पर पैसे खर्च करवाती हैं. फिर उन लड़कियों को इनही लड़कों के सामने परोस देती हैं. रश्मि ने तो यहाँ तक कहा की अपने कमरों पर ले जाकर ये दोनों नै ड्रेस चेक करवाने के बहाने लड़कियों की छुपे कमरे से नग्न फोटोस खींच लेती हैं, फिर उनको ब्लैक मेल करती हैं. या फिर पैसे खर्च करने वाले लड़कों के साथ फोटो खींच कर घर और स्कूल में दिखाने का दर दिखाकर ब्लैक मेल करती हैं. रश्मि और उसके बड़े भाई के अनुसार कुछ ही दिन पहले एक और लड़की द्वारा इन दोनो की बात मानने से इनकार करने पर दोनों ने पी रोड पर उसे सरे आम पीटा था. बाद में रश्मि और उसके घर वालों ने बताया की स्कूल में मार पीट वाली शाम को ही दोनों लड़कियों का पिता उनके घर पर आकर शांत बैठने की धमकी दे गया था. यहाँ तक की कालेज की प्रिंसिपल ने रुबीना-सबीना और उनके पिता की हरकत से तंग आकर स्कूल गोवेर्न करने वाली बॉडी (नगर निगम ) के हेड अपर नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की थी.


Shahar me aisa ho raha hai to lag raha hai hi yaha par bhi ICHHADHARI jaisa network dekhne ko mil jayega.......... keep it up
जवाब देंहटाएं