28 फरवरी सन 2010 की इस संडे की सुबह, यानि की होली के दिन की शुरुआत कुछ इस तरह हुई ...ढेरों एक्सक्लूसिव फोटो देखें और
इसके बाद तो फिर हर गली और हर चौराहे की सजावट और होलिका मैया कुछ इस तरह दिखीं
रविवार को शहर के लाटूस रोड, एलाइसी बिल्डिंग, पटकापुर, कुरसवां, तपेश्वरी देवी मंदिर के पास, सरसैया घाट और कमला टॉवर के सामने बनी इन होलिकाओं की सजावट व रौनक देखने लायक थी.
वहीँ बिठूर टाउन एरिया स्थित साईं बाबा मंदिर में अपने बाबा के साथ फूलों की होली खेलने के लिए हजारों भक्तो न की भीड़ उमड़ पड़ी. कई कुंतल फूल कुछ ही घंटों में बाबा पर न्योछावर हो गए. हर तरफ शिर्डी वाले साईं बाबा के जय कारे लग रहे थे. साईं धाम में होली के दिन के कुछ विहंगम और दुर्लभ दृश्य हम आपको यहाँ दिखा रहे हैं.
इन चित्रों पर क्लिक करके आप हाई रेजोलूशन फुल साएज़ फोटोग्राफ्स डाऊनलोड करके हमेशा के लिए अपने पास सहेज सकते हैं.
आइये अब ज़रा शहर के जीएसवीएम् मेडिकल कोलेज, एचबीटीआई और आईआईटी जैसे टाप एजूकेशनल संस्थानों के होस्टलों और स्टूडेंट्स के बीच एक-दो दिनों से चल रहे होली के हुडदंग को भी देख लें. आप सोचते होंगे की आईआईटी और इन दूसरे संस्थानों के छात्रों को तो पढने से ही फुर्सत नहीं होती होगी, अगर ये सोचते हैं तो आप बिलकुल गलत हैं जनाब, वो भी इस होली पर ठेठ कनपुरिया रंग में रंगे दिखे. एमबीबीएस के स्टूडेंट्स हों या फिर बीटेक के, सबने एक दूसरे को रंगों से लीपने पोतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
जीएसवीएम् मेडिकल कोलेज की लड़कियां भी पीछे नहीं
और ये हैं एचबीटीआई के हुडदांगी
अब ज़रा दुनिया के नामी संस्थान आईआईटी कानपुर के होस्टलों में होली की मस्ती देखिये






m missin kanpur
जवाब देंहटाएंmajedaaaaaaaaaaaaaar photoooooooo
जवाब देंहटाएं