आईआईटी के दर्जनों छात्रों की जिंदगी का सच
- विदेशियों से लाखों में हैकिंग के कान्ट्रेक्ट से लेकर बड़ी परीक्षाओं में सोल्वर बनने तक के धंधे कर रहे कई शातिर आईआईटी स्टूडेंट्स
- आर्को राय के भागने के बाद पुलिस, एसओजी और आईटी विशेषज्ञों की जांच में विदेशों में मिले स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट्स
- पर शातिरों ने नहीं छोड़ा कोई सबूत
- नामी संस्थान की साख के डर से आगे नहीं बढ़ाई गयी जांच
बार बार फेल होने वाले 38 छात्रों को निकाल देने के बाद IIT में बवाल के बाद हुई प्रेस कोंफ्रेंस में यहाँ के डाएरेक्टर प्रोफेसर एसजी धांडे द्वारा दिए गए इन बयानों पर ज़रा सा गौर कीजिये...
बयान नम्बर एक :- "अटेंडेंस लेने का क्या फायदा, ये स्टूडेंट्स अपनी टेक्नीकल खुराफात से प्रोक्सी अटेंडेंस लगा देते हैं. बियो मेट्रिक पहचान का भी फायदा नहीं "
बयान नम्बर दो :- "ज़रा इन लड़कों के होस्टल्स के कमरों में जा कर देखिये..चार से पांच सौ फ़िल्मी और विडियो गेम की सीडियां फैली मिलेंगी. कमरें में ढेरों विचित्र इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स मिलते हैं "
बयान नम्बर तीन :- "ये लड़के रात रात भर इन्टरनेट पर जुटे रहते हैं. चैटिंग से लेकर प्रोग्रम्मिंग और न जाने क्या क्या करते रहते हैं. "
बयान नम्बर चार :- "इन स्टूडेंट्स को रोको तो मुझे हिटलर कहते हैं. बार बार फ़ैल होने पर परेंट्स के साथ ऑफिस में बुलाया, कारण पुछा तो बेशर्मी से कहते हैं की सॉरी सर इन्टरनेट अडिक्ट हो गया हूँ. पर अब सब ठीक है. कम्पुटर वापस पापा के पास घर भेज रहा हूँ. अब पढूंगा. पर बाद में उनके पास कहीं से दो तीन और laptops निकल आतें हैं. वो अपनी हरकतें जारी रखते हैं "
प्रोफेसर धांडे के अनुसार IIT में स्टूडेंट्स सुविधाओं का गलत उपयोग ज्यादा कर रहे हैं, पढाई के लिए कम. उनको सही उपयोग सीखना पड़ेगा.
IIT KANPUR के कई सारे स्टूडेंट्स इंडिया के अंदर और विदेशों से कंप्यूटर हैकिंग के कोंत्रक्ट्स लेकर अवैध रूप से लाखों रूपए कमा रहे हैं. वो इतने है हाई टेक हैं और इतनी सफाई से ये हैकिंग वाले काम कर रहे हैं की देश भर की पुलिस और साइबर क्राइम विशेषज्ञ भी लगा दिए जाएं तो भी उनके खिलाफ सबूत नहीं जुटा सकते. इस काम से जमा रकम को ये शातिर स्टूडेंट्स विदेशी बैंकों में जमा करवाते हैं. इस पैसे से वो अपने लिए दुनिया भर की ऐश हॉस्टल के कमरों और और किरी पर लिए शहर के किसी अपार्टमेन्ट में जुटा लेते हैं. ये स्टूडेंट्स अपनी अनमैचेड स्किल्स और ज़बरदस्त इंटेलिजेंस के बूते पूरी दुनिया को अपने हॉस्टल के कमरों में रखे देस्क्टोप्स और लैपटोप्स से ही नचाये पड़े हैं. वो दुनिया भर के साइबर विशेषज्ञों को खुला चैलेन्ज देते घूमते हैं. इन्टरनेट की हर पेंचीदगी उनके लिए जैसे बच्चों का खेल भर है. आर्को राय के साथ भी यही हुआ. कानपुर के पुलिस और एसओजी सहित ईट के अधिकारिओं को ये सब पता चल गया. पर सबूत नहीं मिल पाने के कारण इन शातिरों का वो कुछ नहीं बिगाड़ सके. फिर जांच भी आगे नहीं बधाई गयी, क्योंकि कानपुर और देश के सबसे नामी संस्थान की इज्ज़त की बात जो थी. देश विदेश में हंगामा मच जाता भैया?
आखिर वो क्यों करते हैं ऐसा ? सामजिक विज्ञानियों की राय
कोई स्टूडेंट पढाई में केवल इस लिए मेहनत करता है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रह सके. वो एक अच्छी नौकरी और सोशल reputation के साथ ही ढेर सारा पैसा कमा सके. बड़ी बड़ी डिग्रियों का हम में से अधिकांश के जीवन में आज इतना ही महत्व है की वो नौकरी के माध्यम से पैसा व सुविधायों को पाने का साधन बनेंगी. पर जब बिना मेहनत और डिग्री लिए ही ढेरों पैसे कमाने का जरिया मिल जाए, वो भी नरम गरम बिस्तर में बैठे- बैठे, दारू की चुस्कियों के साथ. तो कोई आखिर क्यों डिग्रियों के पीछे भागेगा ? है ना...
तो यही कारण है की इस साल IIT कानपुर के ढेरों स्टूडेंट्स ने डिग्री नहीं लेने की ठान ली. अरे भाई लेते भी क्यों ? वो तो अपने होस्टल्स के कमरों में बैठ कर ही दोस्तों के साथ मिलकर लाखों रूपए कमा रहे हैं. यहाँ तक की इन में से बहुतों के टू विदेशी बाँक्स में कई जोइंट अकौन्ट्स भी है, जिन में लाखों की रकम जमा मिली है. वो इन खातों को हॉस्टल के कमरों में बैठे बैठे ही, अपने लप्तोप्स से वाई-फाई इन्टरनेट से संचालित करते हैं. कहीं बहार जाते हैं तो ऑनलाइन बुकिंग कर इन विदेशी बैंकों को रकम का भुगतान इन्ही विदेशी बैंक खातों से करते हैं. बिना किसी को बताए पूरे दो महीने IIT से गायब रहे, और ब्रिटिश गर्ल फ्रेंड के साथ उतरांचल में घुमते पकडे गए, फिनल इयर कंप्यूटर साइंस के छात्र आर्को राय को ढूँढने के दौरान ईट कानपुर के कई छात्रों के विदेशी बाँक्स में खाते होने का राज उजागर हुआ. यूरोपे के नामी बैंक के इस खाते को पिछले साल (2009) में ईट के हाल-२ के कुछ कमरों में बैठकर तीन अलग अलग computers से कई बार ओपरेट किया गया था. ये बात पुलिस के विशेष सेल और IIT KANPUR के जांच में लगे अधिकारियों को पता चली. पर
सबसे ज्यादा हैरतंगेज बात तो ये है की इस एक ही खाते में पूरे 17 लाख रूपए जमा थे, जो इन छात्रों में से कई के परेंट्स तक ने अपने पूरे जीवन काल में देखे नहीं होंगे.
मजेदार बात ये भी है की स्वरुप नगर में एक पार्क के पास, हैकर्स का बड़ा अड्डा चलने वाले एक इन्टरनेट दिग्गज भी विदेशों से इन IIT स्टूडेंट्स को कान्ट्रेक्ट दिलवाता है. पर ये हैकिंग कान्ट्रेक्टर उसूलों वाला है. newsman उससे मिला है. वो ऐसा कोई कान्ट्रेक्ट नहीं लेता देता जिसमें ज़रा भी देश द्रोह या देश के खिलाफ होने की बू आये. पर ये ईट के स्टूडेंट्स तो पैसे लेकर कहो इंडिया की नॅशनल सिक्योर्टी अगेंच्य की मेल सर्विस ही हैक कर दें....कुछ समझे बात को...नहीं टू हाल में इस विभाग में हुई घटना को याद करो.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें