TOP VIDEOS        TOP BOOKS        CRIME NEWS     VINTAGE CARS        EDUCATION     ASTROLOGY     Ph.NUMBERS        CITY LINKS       
YOU ARE VISITOR NUMBER :

हवाई जहाज़ से खींची गयी कानपुर शहर की शानदार फोटोग्राफ्स (नई फोटुएं)

कानपुर के गौरवमई अतीत का सफ़र करिए
(कानपुर संग्रहालय की फोटोग्राफ्स और कानपुर के इतिहास की संपूर्ण जानकारी)


KANPUR`S WEATHER FORECAST FOR NEXT 5 DAYS

09 फ़रवरी 2010

SHOCKING: 11th STANDARD BOY SHOOTS CLASS MATE

चिढाने वाले सहपाठिओं  को सबक सिखाने का खौफनाक तरीका अपनाया होनहार अमनदीप ने
कक्षा 11 के स्टूडेंट ने सहपाठी की गुंडागर्दी  से तंग आकर उठाया कदम (एक्सक्लूसिव फोटोग्राफ्स के साथ)



चकेरी में के आर एजूकेशन सेण्टर में मंगलवार की सुबह समाज को हिला देने वाली घटना घटी. यहाँ के कक्षा 11 के एक होनहार स्टूडेंट 'अमनदीप' ने उसे चिढाने वाले और गुंडागिरी करने वाले अपनी ही क्लास के दुसरे स्टूडेंट विपिन यादव पर रेवोल्वर से गोली चला दी. सुबह सुबह एक बड़े सीबीएसई  स्कूल के परिसर में हुई इस घटना ने सबको शोक्ड कर दिया. घायल लड़के यादव को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसकी हालत फिलहाल खतरे से बहार है. वहीँ पुलिस ने सपा पार्टी के नेता अपने चाचा की लाइसेंसी बन्दूक से गोली चलाकर 'बादअम्नी' फ़ैलाने वाले अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया.  ताजुब की बात ये है की गोली चलने वाले अमनदीप ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 78 % मार्क्स पाए थे. वो वाकई एक मेधावी छात्र हाई. और उसके अनुसार क्लास मेट यादव (जिसे गोली मारी गयी) अपने साथिओं के साथ रोज उसको और दूसरे लड़कों को परेशान करता. दूसरों से होम्वोर्क करवाता, गुंडई करता और सब पर रोब गाँठता था. चस्मा पहेन्ने के कारन उसे यादव चश्मिश कह कर चिढ़ाता था. वो यादव की रोज की अराजकता से तंग आ चूका था. अमनदीप के अनुसार उसने तीचेर्स और प्रिंसिपल से की बार यादव की शिकायत भी की थी. पर प्रिंसिपल ने कुछ नहीं किया, केवल दोनों को ऑफिस में बुलाकर दो-दो डंडे मार दिए. तब उसने आज सुबह चाचा की लोडेड रेवोल्वर से यादव पर गोली चला दी. पर उसे जान से मारने का कोई इंटेंशन नहीं था.  'इंटेलिजेंट' अमनदीप को अपने  किये पर पछतावा नहीं है . वो कहता है की पुलिस केस लगने के बाद सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी तो क्या. आईआईएम जैसे संस्थान से MBA कर के अपना भविष्य बना लेगा. वो पापा की तरह बिजनेस करेगा.
KHAAS बात ये की अमनदीप के बयान से पता चला की उसके मन में प्रिंसिपल और स्कूल एडमिनिसट्रेशन के प्रति भी काफी गुस्सा था. वो बार बार शिकायत पर भी कारवाही नहीं होने और प्रिंसिपल द्वारा यादव की अराजकता पर ध्यान नहीं देने से बहुत दुखी था. उधर अमनदीप के पिता ने कहा की बेटे की मानसिक हालत पहले से ठीक नहीं थी. साईंकेत्रिस्ट  डॉक्टर उन्नति कुमार से उसका इलाज चल रहा है.
सामाजिक विज्ञानी, सेन कोलेज की सेनिओर रीडर डॉक्टर मंजू जैन के अनुसार घर में परेंट्स ही बच्चों को दबंग बना रहे और गलत संस्कार दे रहे है. बच्चों को परेंट्स और तीचेर्स का पूरा अटेंशन नहीं मिलने से उनको बहुत जल्दी अपना धैर्य खो  देने की बीमारी होती जा रही है. पूरा समाज ही अधीर किस्म का हो रहा है. (ऊपर साडी फोटोस में चकेरी थाने में अमनदीप ही है, उससे बरामद रेवोल्वर के साथ. और उसके स्कूल की पिक्स हैं और अंत में घायल स्टूडेंट यादव  )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें