पिछले दिनों कानपुर आना हुआ तो सोचा शहर में कुछ अपनापन तलाशने के लिए घूम ही लिया जाए. वैसे भी मुंबई की तेज रफ़्तार कुछ तो थका देती है. सोचा अपनी सिटी है चलो भाई फील गुड कर लिया जाए. माल रोड होते हुए मोतीझील में अपनी पुरानी चाय की चुस्की ली और फिर मूड हो गया जू घूम कर आने का. जाते भी क्यों ना. यहाँ रहते हुए महीनो जू की रिपोर्टिंग जी की थी. ऐसे में जानवारों से दोस्ताना हो गया तो दिल का क्या कसूर. अब उनकी याद सताने लगी तो हमारा कारवां पहुँच गया कानपुर जू पर यहाँ जो भी देखा, उससे दिल दुःख गया. न कोई बदलाव और न बदलाव की बयार. रूखी रोटी, रोता पानी, और हिरनों के लिए वाही सूखे पतवार. क्या साहब अब भी वाही...? क्या करें बजट ही नहीं आता है ना...हाँ सही बात है. पर कभी इन बेजुबानों को कभी जाकर देख तो लिया करिए. चलिए फ़िलहाल टू हम ही आको अपने कैमरे से इन जानवरों के हालत दिखा देते हैं. किसी तेंदुए को कभी सेप्टिक जैसी बीमारी हो जाए तो प्लीज़ इलाज़ तो करवा दीजियेगा सर...वैसे भी हालत सुधारने के लिए देर तो वैसे भी हो चुकी है...
बन्दर मस्त और तेंदुआ पस्त
जू के अंदर देखा की छीना-झपटी करते बंदरों की रोजी रोटी तो वैसी ही बढ़िया से चल रही है. थोड़ी दूर पर हाथी ज़मीन पर रखे अपने चारे को सूंड से सूंघकर असमंजस में दिख रहा था. शायद यही सोच रहा होगा की इसे खाए या फिर किसी चिड़िया को दे दे अपना घोंसला बनाने को. बनमानुस का अजीब स मुह भूख से और भी खराब दिखने लगा था. वहीँ छज्जू चिम्पांजी भी ताव में नजर आ रहा था. घूमते घूमते जब हम तेंदुए के बाड़े के पास पहुंचे तो वो काफी गुस्से में दिखाई दिया. पहले तो लगा की मुझे ही देख कर गुस्सा हो रहा होगा की कहाँ थे तुम. पर माजरा कुछ और था. शायद अब उसे कैद रास नहीं आ रही थी. आज़ाद होने के लिए छटपटा रहे इस खूंखार बेजुबान ने अपने मजबूत पंजो से बड़े की जालिओं को तोड़ने की कोशिश कर डाली. फिर उसने जाली पर टक्करें मारनी शुरू कर दी. उसके कदम कुछ कदम पीछे हटते और फिर एक ज़ोरदार टक्कर. हमारे सहित तेंदुए को ऐसा करते देखने वालों के ये देख रोंगटे खड़े हो गए. उसे रोकने के लिए आसपास कोई कर्मचारी भी नहीं था. पर आनन्-फानन में तेंदुए की कैद से छूटने की ये कवायद और छटपटाहट हमारे कैमरे में कैद हो गयी. इसी बीच एक और ज़ोरदार टक्कर के बाद तेंदुए के मुह से बुरी तरह खून बहने लगा था. उसकी गुर्राहट से उसका दर्द तो महसूस हो रहा था, पर सुन ने वालों की रूह भी फना हो रही थी. गुलामी के पिंजरे से आज़ाद होने की ये कोशिश किसी क्रांतिकारी से कम नहीं थी. ये तसवीरें इसे खुद बयान करती हैं.
हम भी कम जुल्म नहीं ढाते इनपर
वहीँ जू में आने वाले असंवेदनशील विसिटोर्स भी पिंजरों में कैद इन बेजुबानों पर कम जुल्म नहीं ढाते हैं. उनको तरह तरह से परेशां करते हैं. अधिकारिओं का कहना है की हर तरफ नज़र रखने को उतना स्टाफ नहीं है, असल में स्टाफ जानवरों की हरकतों और परेशानियो तक पर नज़र नहीं रख पता है. शायद यहाँ पर जानवरों के हाई डेथ रेट का भी यही कारण है. बजट कम होने से आधा पेट ही खाना इन जानवारों को मिल पता है. जहाँ कभी चारा जादू से ज़हरीला हो जाता है तो पूरी तरह ठीक हो गयी बाघिन अचानक मर जाती है. सच मानिए तो भूखे रह कर भी इस जू के जानवर बच्चों और यहाँ आने वाले प्रेमी जोड़ों का "प्यार पोसिबल" करने का साधन बन रहे हैं. पता नहीं क्यों आखिर क्यों जानवरों के इस प्रतारणा गृह को चलने दिया जा रहा है. अब तो एक बार फिर से सेंट्रल जू अथोरिटी के निरिक्षण के बाद निर्णय पर ही हमारी निगाहें टिकी हैं.
-गौरव 'सागर' निगम
----और चलते चलते अंत में दिल जले की ये चार लाइन भी पढ़ ही लीजिये प्लीज़ ....................
जिंदगी के रंग हमने देखे हैं इन आँखों में
चदते कहते उतार गए कितने लोग इन आँखों में
कुछ की मुस्कान ने दिल में फूल खिलाये थे कभी
पल भर में ही शूल से चुभने लगे इन आँखों में.
देखा रंग दोस्ती का जब, मन में एक दीप जला
मिलने वाला हर शख्स हमसे, दोस्त बन कर मिला
धोखा नहीं कहता, पर एक रंग तो मिला बातो ही बातो में
दोस्त भी दुश्मन सा लगने लगा हमको इन आँखों में
एक रंग है मुहब्बत का, कुछ लोग इसमें डूबते हैं
कश्तियाँ खोती हैं तूफां में, कुछ लोग इसमें खोते हैं
करके मुहब्बत हमने देखा दर्द सा हुआ इन साँसों में
मेरी मुहब्बत के वो पल, आंसू से दिखते हैं मेरी आँखों में
एक रंग शुरुआत का हर कोई पता है, जब रखता है कदम इस दुनिया में
एक रंग जीवन का पता है जब चलता है इस दुनिया में
जाना है तुमको यहाँ से, सपने कुछ पूरे करके और कुछ लेकर इन आँखों में
-गौरव सागर निगम



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें