04 जनवरी 2010
पराग डेरी से लेकर फज़ल गंज चौराहे तक चाहिए एक ओवरब्रिज
पराग डेरी से लेकर फज़ल गंज चौराहे तक एक फोर लेन ओवरब्रिज मान अब त्येजी पजदने लगी है. दर असल शहर को ऐसे ओवर बिज की ज़रुरत तो पिछले १० सालों से है, पर कोई हुक्मरान ध्यान दे तब न. लोगों में ill-litracy और अवेअरनेस नहीं होने का सहारा लेकर राज करने वाले को क्या पड़ी है. उनको तो वोट मिल ही जाते हैं. खैर, भूपेश अवस्थी, अरविन्द त्रिवेदी और सर्वेश दूबे आदि ने मिलकर हाल में ही 'महा नगर विकास समिति' नाम से एक संगठन रजिस्टर करवाया है. उसी संगठन ने शाशन-प्रशाशन को पत्र वगेरह भेज कर ऐसे एक ऐसे ओवर ब्रिज की ज़रुरत व पुरजोर मांग उठाई है. आज के टाइम में सब जानते हैं की पतला सा गोविन्द नगर पुल जगह जगह से टूट भी रहा है. और जर्जर भी हो चूका है. ये सब रोज कई दफे जाम का कारण बनता है और ऐक्सिडेंट्स का भी. फिर ये अकेला ओवर ब्रिज है जो नोर्थ व साउथ को जोड़ता है. फिर आखिर इस सबसे ज्यादा रेवेनुए turnover देने वाले शहर को एक ओवर ब्रिज से महरूम रहना पद रहा है? वो भी तब जाब आज शहर की ६० परसेंट आबादी दक्षिण में ही निवास करती है. ये 'महा नगर विकास समिति' बहुत जल्द साउथ के हजारों लोगों के बीच पुल की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलने वाली है. उम्मीद है की उनकी आवाज़ नक्कार खाने में तूति साबित नहीं होगी. वो अपने अभियान में लगे रहेंगे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें