20 साल पहले, सन 1990 में कानपुर की एक छोटी सी बच्ची जेनिफ़र ने हवाई जहाज़ से अपने प्यारे शहर की शानदार फोटोग्राफ्स खींची थी..ये उन्ही सैकड़ों फोटोग्राफ्स में से एक "यादों की खिड़की है.."
1990 में ....
.कुछ महीनो पहले आई नेक्स्ट के फोटोग्राफर मनीष कुमार के खींच ऐसे ही एरिअल फोटोग्राफ्स जब छापे गए (न्यूज़ मैन भी काफी दिनों पहले आप के लिए प्रकाशित कर चुका है, जो अभी भी इस साईट पर अवेलेबल हैं..स्क्रोल बार में देखें... ) तो लोगों को जेंनिफेर के खींचे वो फोटोग्राफ्स याद आए...और आज बड़ी हो चुकी उस जेनिफ़र की खींची वो फोटोग्राफ्स न सिर्फ खुद जेंनिफेर के लिए बल्कि पूरे कानपुर वासियों के लिए एक शानदार याद और विरासत बन गयी है...यादों के झरोकों से आप जब अपने प्यारे कानपुर की इन तस्वीरों को देखेंगे तो पाएँगे एकसाफ़ सुथरा, हरियाली भरा और प्रदूषण रही स कानपुर..निश्ची ही ये बीस साल पुरानी यादों को आप जब जब देखेंगे तो पाएंगे एक सुखद एहसास अपने कानपुर शहर का...तो इसीलिए हमने आपके लिए इन यादों को संजो लिया है......न्यूज़ मैन अभी आप सबको यादों के झरोखे में झाँकने के लिए केवल एक खिड़की दे रहा है...कल हम आपको देंगे ऐसी ढेरों खिड़कियाँ...जिनसे आप बीते ज़माने के अपने कानपुर को कई पहलुओं से देख सकेंगे...फक्र तो हमारे उन माता-पिता को होना चाहिए जो अपने जवान बच्चों को ये फोटोग्राफ्स दिखा कर कहेंगे की देखो बेटा हमारे ज़माने में ऐसा था "क्लीन- ग्रीन और अतिक्रमण रहित कानपुर "
16 अप्रैल 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें