

1 जून 1962 को नई दिल्ली में गाँधी समाधी से अमेरिका तक का पैदल सफ़र शुरू करने वाले उन दो साहसी युवाओं को अब कोई जानता नहीं क्या ? गुस्सा इस बात पर आती है की आखिर सार्थक काम करने वालों को ये देश भूल क्यों जाता है। दरअसल 1962 में बनारस के युवा सतीश कुमार और बंगलोर के प्रभाकर ने उस समय अमेरिका और रूस के बीच नीयूक्लEEAR हथियारों की होड़ के खिलाफ, दिस आर्मामेंट की अपनी मान को लेकर पकिस्तान, अफगानिस्तान, इरान, तत्कालीन रशिया, पोलैंड, जेर्मनी, इंग्लैंड आदि देशों को पैदल ही पार करते हुए अपना सन्देश दुनिया भर की जनता को दिया था। सबसे अहेम बात ये है की आचार्य विनोबा भावे के इन दोनों शिष्यों ने उनकी सलाह पर एक भी पैसा साथ नहीं लिया और लोगों की सहायता पर निर्भर होकर निकल पड़े थे। प्रभाकर बंगलोर में आज भी अपनी संस्था चला रहे हैं, U.N. में कई भाषण कर चुके है, वहीं सतीश जी लन्दन से प्रकाशित नामी रेसुर्गेंस मागज़ीने के 30 साल तक एडिटर रहने के बाद रिटायर हुए। अपनी यात्रा के दौरान इन दोनों ने दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में और स्कूल्स में हजारों स्पीचें दी. इन दोनों ने मिलकर 3 साल की अपनी हिम्मत भरी यात्रा में जो ज्ञान बटोर और दुनिया को दिया क्या इसके लिए वो भारत सरकार से एक अदद पुरस्कार के भी हकदार नहीं। आज तक किसी को होश नहीं आया। पर विदेशियों ने उनकी खूब कदर की और ज्ञान से लाभ उठाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें