
विक्रेताओं को ताजुब्ब हुआ
शहर के किताब विक्रेताओं और होल सेलर्स के पास जब एक्स आईआईएम और एक्स आईआईटीयन कानपुर के स्वरुपनगर में रहने वाले अजय मोहन जैन अपनी किताब 'नथिंग कैन बे एज क्रेजी ...' की प्रचार सामग्री लेकर पहुंचे, तब उनको वैचारिक विरोध टाइप की चीज़ का सामना करना पड़ा। बुक सेलर्स ने तुरंत पूछा की किताब किस बारे में है. जैन साहेब ने जो बताया उसे सुनकर बुक सेलर्स का मुह बन गया। वो बोले की आखिर कैसे एक 65 साल का व्यक्ति 30 साल के 'जवान चेतन भगत ' बनने की कोशिश कर सकता है। कैसे एक बूढा लेखक आखिर कॉलेज के नौजवानों और ऑफिस गोइंग युवाओं की फीलिंग्स को उकेर सकता है। वो ये मान ने को तैयार ही नहीं थे की जैन साहिब की किताब बाज़ार में बिकेगी। पर शायद विक्रेता ठीक से समझ नहीं पाए की किताब में क्या है, याफिर जैन ही ठीक से समझा नहीं पाए की किताब में सर्विस क्लास की जद्दोजहद और तजुर्बों की रोचक कहानी है। ये तजुर्बे उनको एक बड़े प्राइवेट बैंक में काम-काज के दौरान मिले। अब कम से कम कानपूर में टू जैन साहिब की किताब बिकने में मुसीबात होगी। विक्रेताओं की मानसिकता उनके रह का रोड़ा साबित होगी। आई नेक्स्ट जैसे अखबार ने बुक रिलीज़ से पूर्व उनको छाप कर प्रचार देने की तो कोशिश की, पर ये कितने सफल होंगे कहना मुश्किल है। पर अजय मोहन जैन साहिब ने बुक की पूंछ लाइन दी है पुरुष भावनाओं की बिंदास स्वीकारोक्ति'. हो सकता है ये 'पञ्च लाइन' ही किताब बिकने का सबब बने। खैर, हमारी तरफ से जैन साहिब को ढेरों शुभ कामनाएं.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें