
डॉक्टर जोसेफ मर्फी की लिखी ये किताब शहर के बुक स्टाल्स पर जम कर बिक रही है। अजीब बात ये है की बाइबलका हवाला देकर लिखी गयी ये आत्म प्रेरक पुस्तक बिलकुल वही कहती है जो सदिओं से भारतीय अध्यात्म पर आधारित लेखक चिल्लाते आ रहे हैं। फिर हम लोगों को आखिर विदेशिओं की लिखी किताबें ही क्यों पसंद आती है। लेखक कई जगह पुस्तक में भारतीय तौर तरीकों और विचार धाराका भी हवाला देता है। वहीँ इन्होने भारत में भी अपने कई भाषण किए हैं। समस्या तो ये है की हमारा कोर्पोराते जगत अपने लेखकों की मौलिक रचनाओं से प्रभावित नहीं होता बल्कि ऐसे विदेशियों से हो जाता है जो हमारे ही अध्यात्म से सीखे हैं। जरा किसी बुक स्टाल पर पढ़ कर देखिएगा ये किताब। 'उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ति तक' नाम की ऐसी ही एक किताब लेखक जयंती जैन ने भी लिखी है. दुःख की बात ये की वो इस अंग्रेजी किताब की तुलना में कम बिकी.
आज की शिक्षा पद्यति हमें पैसे के इस्तेमाल के बारे में कुछ नहीं सिखाती

वैसे किताबों की बात करें तो मार्केट में दो विदेशी फिनंसिल पत्रकारों की ये किताब भी खूब बिक रही है और वाकई पठनीय है। नाम है रिच डैड एंड पूअर डैड। इसमें लेखक ने बताया है की अमीर parents अपने बच्चों को पैसे के बारे में क्या सिखाते हैं जो गरीब parents नहीं सिखाते हैं. पूरी किताब में बहुत अच्छी तरह समझाया है की आखिर कैसे पैसा आप के लिए काम करे, बजाई इसके की आप साड़ी जिंदगी पैसे के लिए काम करें और नौकरी व दो वक्त की रोटी के चक्कर में फसे रहे. खूबसूरती से बताया गया है की किस प्रकार आज की शिक्षा हमें या बच्चों को पैसे के यूस के बारे में कुछ नहीं सिखाती. वो तो बूढा होते होते भी हम नहीं सीख पाते. जबकी अमीर लोग पहले से ये जानते हैं और अपने बच्चों को डिनर टेबल पर ही सिखा देते हैं. कहा गया है की पैसा कमाने के लिए केवल पढ़े-लिखे होना नहीं, कढ़े होना भी जरूरी है. किताब को पढ़िए मजा आएगा.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें