यहाँ एक नहीं सैकड़ों बाबर बनने की कगार पर
किताबों से नहीं हथियारों से खेलना उनका शगल बना, अभी भी थाना कर्नलगंज हैं लूटी गई चीनी पिस्तौलें
ADM पाठक की हत्या के बाद पूरे इलाके को घेर कर पुलिस द्वारा की गई तलाशी में नालियाँ और कूडे के डिब्बे देसी बम और कट्टों से पटे पड़े मिले थे। इसके बावजूद घरों से भी तलाशी में सैकड़ों की संख्या में हथियार मिले थे।
सबको मालूम है की कुछ समय पहले शेहर में एक गिरोह दो दर्जन चीनी पिस्तोल्स स्मगल करके लाया था। उसे दूसरे गिरोह ने लूटने के बाद शेहर भर में बिखेर दिया। पुलिस उन पिस्तोल्स में से मात्र दो पिस्तोल्स बरामद कर पाईथी।
इन चाइना पिस्तौलें में से ढेरों हाल ही में कंघी मोहाल के टीन एज लड़कों के हाथों में देखि गई हैं। इसका मतलब हुआ की लूट के बाद ये अधिकाँश पिस्तौलें यहाँ वहां बिखर गई । गम्मू खान के हाते में रहने वाले पुलिस के टॉप के मुखबिर और हिस्टरी शीटर रहे अब्बा चोर नाम के व्यक्ति इसकी तस्दीक करते हैं जो आजकल धार्मिक चोला पहन चुके हैं। लड़के एक दूसरे को इनसे डराने के लिए उसे कर रहे हैं। या फिर खेलते मिलते हैं। उनमें से कुछ इन पिस्तोल्स का मोल समझ कर उनको बेचने का प्रयास भी कर रहे हैं। तो बाकि छिपा कर रखें हैं। ये सब वो जोशीले पर गैर पढ़े लिखे युवा हैं जो कभी स्कूल नहीं गए पर बहुत अच्छी जिन्दगी जीने की तमन्ना रखते हैं। पर जावेद रिंग वाला और अतीक शफीक की राह पर चलकर। क्योंकि उनके पास केवल यही एक रास्ता है।
कहा ये भी जा रहा है की जावेद रिंग वाला के पुराने वफादार साथी पप्पू हलवाई और चाँद लूला की पहुँच इन पिस्तोल्स तक है। वो शायद ऑटो मतिकाल्ली इन पिस्तोल्स की बदौलत नया जावेद देवोलोप होने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं जावेद की हत्या करने वाले टेज तर्रार इलाके के ही हैण्डसुम युवा इज्रैल आतेवाला की निगाह और पहुँच भी इन पिस्तोल्स तक है।
15 दिसंबर 2009
लेबल:
crime
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें