फर्जी कागज और हस्ताक्षर से २ महीनो में एक ही गाडी ४ बार ट्रान्सफर कर दी गयी
मामला बर्रा विश्व बैंक निवासी दिनेश कुमार, सों ऑफ़ शिवराज प्रसाद का है। उन्होंने आरटीओ ऑफिस में ६ नवम्बर को पत्र दिया की बिना उनकी प्रेसेंस के, और बिना उनके हस्ताक्षर के उनकी ट्रक, नंबर यूपी ७५ अटी १८९५ को किसी भी सूरत में ट्रान्सफर न किया जाए। इसके बावजूद, एक महीने बाद ही फर्जी हस्ताक्षर और झूटी पुलिस तहरीर के सहारे इस ट्रक को किसी प्रदीप सचन के नाम ट्रान्सफर कर दिया गया, जो जिले में रहते भी नहीं हैं। इसके कुछ ही दिन बाद गाडी को पशुपति नगर की स्नेह लता के नाम कर दिया गया। डिप्टी पड़ाव निवासी आज़ाद और असली मालिक ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से शिकायत की, जिसपर उन्होंने कानपूर आरटीओ ऑफिस के डिप्टी टीसी को ही मामले की जांच सोंप दी। आरोप है की उनकी फर्जी रिपोर्ट देख कर लखनऊ में दुबारा टीसी से शिकायत की गयी। इस बार उन्होंने डीएम कानपूर को जांच सोंप दी। पर आज तीन महीने बाद और तीन बार की कॉल के बावजूद आर टी ओ ऑफिस ने मामले में कोई कारवाही नहीं की है। हाल ये है की यही एक ट्रक पिछले २ महीने में चार अलग अलग लोगों के नाम ट्रान्सफर की गयी। अधिकारीयों ने जांच से बचने को ये तिकड़म की है।
इसी प्रकार ३३६ सी ब्लाक पनकी निवासी जयपाल, सों ऑफ़ मोतीलाल ने भी लिखित शिकायत दी है की उनकी मारुती संख्या बीकुए २२३१ भी आर टी ओ ऑफिस के क्लेर्क जय प्रकाश नारायण और दलाल अवध नारायण ने चाल बाजी से किसी और के नाम कर दी है। ३
आर टी ओ में इस तरह की हरकतें और भरष्टाचार आम बात होता जा रहा है। कोई रोकने या देखने वाला नहीं।
19 दिसंबर 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें