TOP VIDEOS        TOP BOOKS        CRIME NEWS     VINTAGE CARS        EDUCATION     ASTROLOGY     Ph.NUMBERS        CITY LINKS       
YOU ARE VISITOR NUMBER :

हवाई जहाज़ से खींची गयी कानपुर शहर की शानदार फोटोग्राफ्स (नई फोटुएं)

कानपुर के गौरवमई अतीत का सफ़र करिए
(कानपुर संग्रहालय की फोटोग्राफ्स और कानपुर के इतिहास की संपूर्ण जानकारी)


KANPUR`S WEATHER FORECAST FOR NEXT 5 DAYS

12 जनवरी 2010

माँ तुझे सलाम

दो अक्षरों का छोटा सा शब्द 'मां' अपने अंदर पूरी दुनिया और कई जीवन को समेटे हुए है। दुनिया में ऐसी कुछ मां है जिसने कितनी ही मुश्किल घड़ी से लड़ते हुए अपने बच्चे को ना सिर्फ जन्म दिया बल्कि अच्छे ढ़ग से उनका लालन-पालन भी किया। दुनिया की सात अजीबो-गरीब मां पर एक नजर...(हिस्टोरिकल फोटोग्राफ्स के साथ )
टापिक्स :-                                                                    
सबसे छोटी उम्र की मां
सबसे ज्यादा उम्रदराज मां
सबसे ज्यादा उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां

सबसे ज्यादा बच्चों की मां








सबसे छोटी उम्र की मां

पेरू की लिना मेडिना की उम्र जब सिर्फ 5 वर्ष थी। एक दिन माता-पिता उसे डॉ. गेलाल्डो लोजाडा के पास ले गए। वहां पर उन्होंने कहा कि, डॉक्टर बच्ची को देखो कि किस कारण से इसका पेट बढ़ गया है। इस पर किसी भूत-प्रेत का छाया तो नहीं है। डॉ. गेराल्ड ने काफी सोचविचार करके कहा कि लिना के पेट में कोई गांठ नहीं है लेकिन जल्द ही उन्हें एक झटका लगा। डॉ. ने बताया कि लिना गर्भवती थी और उसके पेट में 8 महीने का बच्चा पल रहा था। 14 मई 1939 के दिन लिना ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया (2.7 केजी.)। बच्चे का नाम गेराल्ड रखा गया। सबसे बड़ी बात यह है कि बच्चे के बड़े होने पर लिना ने गेराल्ड को बताया कि वह उसकी बहन है। लिना ने गेराल्ड को कभी भी उसके पिता का नाम नहीं बताया।


सबसे ज्यादा उम्रदराज मां

राजोदेवी की 40 वर्ष से लगातार प्रार्थना ने रंग लाया और उसने नवंबर 2008 के दिन एक बच्चे को जन्म दिया। उस समय राजोदेवी की उम्र 70 साल थी। राजोदेवी अब काफी खुश हैं और वे कहती हैं कि वे इतनी उम्र में भी अपने बच्चे को स्तनपान भी कराया।








सबसे ज्यादा उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां

ओमकार पवार में 70 वर्षीय ओमकारीबाई की इच्छा थी कि वह लड़के को जन्म दें। उनके पति चरण सिंह पवार को भी अपना वारिश चाहिए था लेकिन उनका यह सपना पूरा होता नहीं दिख रहा था। तब चरण सिंह ने अपना सबकुछ बेचबाचकर ओमकारीबाई को आईवीएफ ट्रीटमेंट कराया। जिसके बाद उनकी इच्छा पूरी हो गई। ओमकारीबाई ने एक लड़की और एक लड़के को एक साथ जन्म दिया।



सबसे नाटी मां

स्टेसी हेराल्ड की उंचाई 2 फिट 4 इंच है। क्या इतनी कम ऊंचाई की महिला मां बन सकती है। क्यों नहीं। डॉक्टरों ने भी कुछ ऐसा ही कहा था कि हेराल्ड कभी मां नहीं बन सकती। लेकिन स्टेसी ने इन सब बातों को अनसुना कर दिया और एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद हेराल्ड काफी खुश हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि उनके पति विल हेराल्ड की उंचाई 5 फिट 9 इंच है।




दुनिया का पहला पुरुष मां

थोमस जन्म से ही महिला थी, लेकिन बाद में हार्मोन परिवर्तित हो जाने के कारण वे पुरुष बन गए। लेकिन थोमस के शरीर में गर्भाशय बना ही रह गया। थॉमस कानूनी रूप से पुरुष है लेकिन उन्होंने 29 जून को एक खूबसूरत लड़की को जन्म दिया। अब उनकी इच्छा है कि वे और बच्चे को जन्म दें।










सबसे ज्यादा बच्चों की मां

वेलेंटाइन वास्सिलेव रूस की रहने वाली हैं। और उन्होंने सन 1725 से 1776 के बीच कुछ 69 बच्चों को जन्म दिया। महिला ने कुछ 27 बार अबॉर्सन करवाया था। महिला ने कुल 16 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, 7 बार तीन बच्चों को जन्म दिया और चार बार 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया।



सबसे ज्यादा बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली मां

नाद्या सुलेमान डेनिस जिन्हें लोग ओक्टोमोम भी कहते हैं। जनवरी 2009 में नाद्या ने एक साथ 8 बच्चों को जन्म दिया। नाद्या के घर एक साथ 8 बच्चों के जन्म की खबर पूरे मीडिया जगत में छा गई थी। कुछ लोगों को तो इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ तो कुछ लोगों ने आद्या का विरोध भी किया। फिलहार मौजूदा समय में दो बच्चों के मर जाने पर वे 6 बच्चों की मां है।

1 टिप्पणी: